Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

12 लाख की इनकम पर नहीं देना है तो फिर 4-8 लाख की कमाई पर 5% टैक्स क्यों?

विनोद बिहारी वर्मा-

देश की आधी आबादी ये नहीं जानती कि 12 लाख रुपये तक की कमाई पर टैक्स नहीं देना है तो फिर 4-8 लाख रुपये के ऊपर मैडम ने 5% टैक्स क्यों रखा है?

आइये इसके रहस्य को समझने की कोशिश करते है…

FM के बजट भाषण के अनुसार अब 12 लाख रुपये तक के सालाना कमाई के ऊपर अब पर कोई टैक्स नहीं लगेगा! परन्तु इनकम टैक्स स्लैब में कुछ और ही है! टैक्स स्लैब के अनुसार अब आपको अपने 0-4 लाख रुपये की कमाई पर 0%, 4-8 लाख रुपये पर 5%, 8-12 लाख रुपये पर 10%, 12-16 लाख रुपये पर 15%, 16-20 लाख रुपये पर 20%, 20-24 लाख रुपये 25% और 24 लाख रुपये से ऊपर के आय पर 30% का टैक्स निर्धारित किया गया है!

अब आम लोगों को ये सवाल परेशान रहा है कि जब FM ने 12 लाख रुपये तक की आय टैक्स फ्री बोला है तो फिर ये 4-8 और 8-12 लाख रुपये की आय पर 5% और 10% का कर क्यों लगाया गया है?

देखिए आप परेशान न हो! बजट के अनुसार टैक्स लगने की सीमा 4 लाख रुपये ही है! परन्तु अगर आपकी इनकम 12 लाख रुपये तक ही है तो सरकार ने इस बजट के माध्यम से एक 60 हजार रुपये की टैक्स की धारा 87 में रिबेट दिया है! इसको बिंदु वार समझते है!

1) इनकम पर टैक्स लगने की सीमा 4 लाख रुपये!
2) अगर आपकी इनकम 12 लाख या उससे कम है तो आपको 60 हजार रुपये तक का रिबेट देगी!
3) अगर आपकी इनकम 12 लाख से ज्यादा है तो ऊपर दिए गए रेट के हिसाब टैक्स लगेगा!
4) मतलब आपका टैक्स 4 लाख से ऊपर के इनकम पर लगेगा!
5) इसको ये भी कह सकते है की आपको 60 हजार रुपये के रिबेट का लाभ नहीं मिलेगा!

मुझे लगता है की शायद अब ये 12 लाख और 4 लाख का चक्कर समझ में आए! ये 12 लाख नहीं 60 हजार रुपये की रिबेट है! इसके चक्कर में सारी कंफ्यूजन है!

विनोद बिहारी वर्मा पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट है और ये प्रैक्टिस में है! इनके पास अपने विषय का 20 वर्षों का एक्सपीरियंस है! इनका ऑफिस दिल्ली में है! इनको 9810762660 या [email protected] पर कांटेक्ट कर सकते है!

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन