Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

IND24 के चैनल प्रमुख नवीन पुरोहित ने आरोपों पर रखा अपना पक्ष

श्रीमान,
यशवंत सिंह जी
संपादक– भड़ास 4 मीडिया

विषय : IND24 संस्थान के विषय में भ्रामक और असत्य जानकारी और खबर के विषय में;

श्रीमान,
IND24 न्यूज चैनल को लेकर जो खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित या अग्रेषित की जा रही है वह पूर्णतः असत्य और भ्रामक है।

चैनल पर न ही मैंने कब्जा किया है, न ही इसमें पिनकोन ग्रुप का पैसा लगा है। खबरों का आधार जिनको बनाया जा रहा है, वो ऐसे लोगों के स्टेटमेंट के स्क्रीनशॉट है जो खुद चिटफंड के मामले में जेल काट रहे हैं और जिन्होंने पिनकोन समूह के नाम पर लोगों से करोड़ों का फर्जीबाड़ा किया है और पिनकोन ग्रुप से चैनल के नाम पर भी करोड़ों रूपए हड़पे।

कथित व्यक्ति हरिसिंह की सजा की मूल वजह मैं ही हूं, क्योंकि मेरी ही शिकायत पर इन लोगों पर पुलिस केस दर्ज हुआ था और इनका स्कैम सामने आया था।

श्रीमान चैनल की कुल नेटवर्थ ही 3 करोड़ है तो उसमें कैसे 8 से 10 करोड़ का निवेश हो सकता है! यह डाटा MCA की साइट पर मौजूद है।

श्रीमान मैं एक मीडिया कंसल्टेंट और एडवरटाइजर हूं।

चैनल एस्टेब्लिश करने के लिए कथित बयानकर्ता हरिसिंह और उसका दीपक पुंढीर मुझसे अप्रैल 2014 में मिले थे। उन्होंने मुझे चैनल स्थापित करने के लिये एग्रीमेंट किया, और अपने आप को पिनकोन समूह का चेयरमैन और सीईओ बताया। बाद मैं उन्होंने 3 करोड़ पूंजी की कंपनी में 2.92 करोड़ का लोन अपनी फर्जी फर्मों को देकर वह पैसा निकाल लिया जिससे कंपनी की वास्तविक नेटवर्थ जीरो हो गई। मुझसे 8 स्टूडियो बनाने है, आठ राज्यों में शुरू करना है, ऐसा वैसा करके 28 करोड़ की DPR पर साइन कराने चाहे। फिर मुझे शक हुआ तो मैंने इनके बारे में पड़ताल की तो पता चला ये लोग चिटफंड का काम करते हैं और कोलकाता की BSE और NSE लिस्टेड पांच हजार करोड़ की कंपनी पिनकोन स्प्रिट लिमिटेड के नाम पर मप्र, छग, उप्र, राजस्थान सहित कई राज्यों में फर्जी जमा स्कीम चला रहे है और ये पिनकोन ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ नहीं है बल्कि उसके एडिबल। ऑयल के वेंडर हैं।
मैं इनके द्वारा बनाई गई फर्जी डीपीआर, वास्तविक डीपीआर और इनके द्वारा किए जा रहे चिटफंड के फर्जीवाड़े के सबूत लेकर पिनकोन के चेयरमेन मनोरंजन रॉय से मिला और इनके फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के विषय में बताया।

मेरी शिकायत पर मनोरंजन रॉय ने तत्काल कथित लोगों को तलब किया और उचित कार्यवाही करने की बात कही। मेरी एडवरटाइजिंग की पृष्ठभूमि के विषय में जानकार मुझे तीन साल का पिनकोन स्प्रिट का पूरा इवेंट, प्रमोशन और एडवरटाइजमेंट का कॉन्ट्रैक्ट दिया। मनोरंजन रॉय जी ने इन कथित फर्जी लोगों को बाहर किया और मेरी सेवाओं और मेरे शुरुआती सेवा शर्तों, आंशिक निवेश और एड कॉन्ट्रैक्ट के समायोजन में मुझे चैनल की अंशधारिता धीरे धीरे तय नियम और शर्तों के अनुसार हस्तांतरित की। इस तथ्य की पुष्टि स्वयं मनोरंजन रॉय के कोर्ट के बयान से की जा सकती है। मैंने न कोई कब्जा किया, न पिनकोन ग्रुप के किसी भी कार्य में मेरी सहभागिता थी, यह जो भ्रम फैलाया जा रहा है उसके पीछे एक कथित पत्रकार है जो पहले कोलकाता टीवी से जुड़ा था जिसका मालिक अभी जेल में है, उसने मुझे कोलकाता टीवी से जुड़ने की मध्यस्थता और मान मनुव्वल भी की थी। इस संबंध में बिना मेरे पक्ष जाने, बिना सच जाने एकपक्षीय भ्रामक खबर कुछ पोर्टल वाले फैला रहे है मैं उन्हें शीघ्र ही लीगल नोटिस देकर कानूनी कार्यवाही करने जा रहा हूं।

नवीन पुरोहित
चैनल प्रमुख – IND24

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन