Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

इंडिया अलायंस से पीएम तय नहीं है लेकिन लाल टोपी वाले भइया ने अपना पद चुन लिया है!

नवनीत चतुर्वेदी-

INDIA अलायन्स से प्रधानमंत्री कौन बनेगा यह तय नहीं है लेकिन लाल टोपी वाले उर्फ़ जवानी की क़ुर्बानी लेने वाले भइया ने ख़ुद के लिए केंद्रीय गृहमंत्री का पद चुन लिया है।

अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक़ भइया ने गृहमंत्री कार्यालय में कौन कौन नियुक्त होगा और वो आगे क्या करेंगे Etc उसकी लिस्ट भी बनानी शुरू कर दी है।

हालाँकि भइया का प्लान पहले से नहीं था कि वो लोकसभा ख़ुद लड़ेंगे लेकिन वर्तमान में चल रही राजनीतिक हवा और समर्थकों का शोर कि साउथ में साफ़ और नार्थ में हॉफ़ ने भइया को फिर से उसी पुराने दिन बाईस में साइकिल वाले बुलंद नारे की याद ताज़ा करा दी है और भइया मौक़े पर चौका लगाना चाहते है!

अपने नेतृत्व में पहली जीत की आस लगाए भइया ने आगे से चल कर ख़ुद लोकसभा लड़ने का एलान कर दिया है।

भइया बेशक यूपी में ज़मीन पर मजबूत है और कांग्रेस शून्य लेकिन अंतर्राष्ट्रीय गुरुकुल में एडमिशन तो भइया का है नहीं इसलिए भइया की मजबूरी है कांग्रेस का पिछलग्गू बनना और यूपी में वोट लेने के लिए कांग्रेस की मजबूरी है भइया को साथ रखना।

Note—

सोशल मीडिया का शोर और उससे बनाई गई हवा अलग सब्जेक्ट है और सात समंदर पार बैठे गुरुकुल वाले चाणक्य क्या चाहते है वो अलग विषय है -मेरा स्पष्ट मानना है प्राप्त इनपुट और टिप्स के आधार पर कि बाईस में साइकिल जिस तरह पंचर हुई थी ठीक उसी तरह साउथ में साफ़ नॉर्थ हॉफ़ पंचर होगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन