Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया डेली लाइव में डिजिटल का भी कामकाज देखेंगे आशीष कुमार सिन्हा

नोएडा | तमाम उतार-चढ़ावों के दौर से गुजर रहे टीवी न्यूज चैनल इंडिया डेली लाइव से पत्रकार आशीष कुमार सिन्हा को लेकर खबर है. आशीष को चैनल में डिजिटल का भी हेड नियुक्त कर दिया गया है.

बता दें कि आशीष इस चैनल लीगल एडिटर और सीनियर एंकर की भूमिका पहले से निभा रहे हैं. अब उन्हें डिजिटल हेड की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दे दी गई है. आशीष चैनल की वेबसाइट के हेड शैलेश सिंह के साथ मिलकर काम करेंगे.

डेली लाइव से इसी वर्ष जुड़े आशीष इससे पहले 2014 से 2024 तक इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर एडिटर रोल प्ले कर चुके हैं. करीब 16 वर्ष पहले एटूजेड न्यूज से मीडिया करियर स्टार्ट करने वाले आशीष सीएनईबी होते हुए आईटीवी नेटवर्क से जुड़े थे.

लीगल खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. समूह के दिल्ली गार्जियन, बिजनेस गार्जियन, संडे गार्जियन, आज समाज और न्यूज एक्स के लिए लीगल कंटेंट देते थे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन