Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया डेली लाइव न्यूज़ चैनल के एक स्ट्रिंगर का दर्द पढ़िए!

श्रीमान संपादक जी,

भड़ास4मीडिया

सर आप को सूचित कर रहा हूँ कि जब से इंडिया डेली लाइव चैनल शुरू हुआ तब से जुड़ा था। पूरा महाकुंभ 2025 अकेले कवर किया। हर खबर चैनल तक पहुंचाई। सभी चैनलों की 4 से 5 टीम प्रयागराज में मौजूद थी लेकिन मैं अकेले काम किया।

रात दिन छोटी बड़ी कोई खबर नहीं छूटी लेकिन एक पैसा नहीं दिए और अब इस चैनल में संतोष पाठक करके कोई व्यक्ति आया है जो कि रोज़ लड़कों के साथ वीडियो मीटिंग करता है। और जो नहीं करता उसको निकाल दिया जा रहा है।

एक तो चैनल पैसा दे नहीं रहा और ऊपर से रोज़ अपना नेट खत्म करो और खबर भी दो। एक से डेढ जीबी नेट मिलता है उसमें खबर भी बनाकर भेजना है और वीडियो मीटिंग भी करना है और जब नहीं मीटिंग अटेंड किया तो खबर रोकने का आदेश पारित कर दिया गया। लेकिन मुझे ये कहना है कि जब आप अपने स्ट्रिंगर को कुछ दे नहीं रहे हैं और सिर्फ फ्री में खबर ले रहे।

हद तो तब हो गई जब चैनल के मालिकान के घर के लोग प्रयागराज आये, संगम स्नान करने के लिए। सन्तोष पाठक मुझे फोन कर के बोलते हैं उनके लिए एक पुलिस की स्कार्ट उनके आगे आगे चलना है। पूरा प्रोटोकॉल उनको दे और संगम पर बढ़िया से स्नान करवाया जाए। लेटे हनुमानजी का मंदिर खाली करवाया जाए ताकि वो लोग अच्छे से पूजा पाठ कर सकें।

सर इतना तो प्रोटोकॉल मुख्यमंत्री के लिए नहीं मिल पाता जितना एक स्ट्रिंगर से कह रहे हैं। नहीं करने पर मुझे कल चैनल से हटा दिया गया मुझे हटने का कोई अफसोस नहीं लेकिन आप जब स्ट्रिंगर को पैसा नहीं दोगे तो वो कब तक आप का काम करेगा फ्री में..

भड़ास4मीडिया को भेजे गए मेल पर आधारित

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. संतोष देव गिरि

    October 8, 2025 at 6:13 pm

    दरअसल, यह समस्या कई प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक से लेकर वेब मीडिया की हो रखी है जिसके मालिकान लेखक, रिपोर्टर पर खर्च करने से तो कन्नी काट ले जा रहे हैं, लेकिन मौज काटने के लिए पूरे खानदान भर के साथ टूट पड़ते हैं जैसे मानों एटीएम दे रखें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन