Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया न्यूज़ मैनेजमेंट और युवा पत्रकार प्रतिभा सिंह चौहान के बीच क्या क्लेश है भाई?

इंडिया न्यूज़ चैनल में कार्यरत प्रतिभा सिंह चौहान ने संस्थान के मैनेजमेंट पर तमाम तरह के आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने कहा है कि, “चैनल उन्हें जबरन नौकरी से निकालने के बाद उनकी आवाज भी बंद करना चाहता है.”

भड़ास4 मीडिया से हुई बातचीत में चौहान ने कहा कि, “उन्हें 2 साल के एग्रीमेंट पर रखा गया था. 3 महीने का नोटिस पीरियड था. उन्होंने दो महीने से कम समय तक चैनल में सारा काम किया. बावजूद इसके संस्थान से उन्हें महज 10 दिन की सैलरी देकर चलता कर दिया गया.”

महिला पत्रकार का कहना है कि, “उसे 90 दिन के नोटिस पीरियड में इन्होंने 10 दिन की सेलरी पे की है. जबकि टर्मिनेट भी किया था तो कम से कम तीन महीने की सेलरी देनी चाहिए थी. उसने कहा, संस्थान और इसका मैनेजमेंट खुद को सेफ रखने के लिए कुछ भी लिखेंगे और कुछ भी करेंगे-कहेंगे. इनके पास पैसा, पावर सबकुछ है. मैं एक जॉब के लिए अपना स्वाभिमान दांव पर नहीं लगाउंगी.”

युवती ने चैनल में वाइस प्रेजिडेंट की हैसियत से काम कर रहे नितिन शर्मा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि उसने इस बात की शिकायत भाजपा सांसद कार्तिकेय शर्मा की पत्नी ऐश्वर्या पंडित से भी जाकर कहा तो उन्होंने उसकी बात का कोई ध्यान नहीं दिया. बल्कि उसके माथे पुअर परफार्मेंस देने की बात मढ़ दी.

लड़की का कहना है कि कंपनी ने दूसरी जॉब ढूंढने तक का उसे समय नहीं दिया. वह अपनी बसर करने के लिए इधर-उधर हाथ-पांव मार रही है. वह बताती है कि उसने चैनल के लिए ढेर सारी मेहनत की. कंपनी के पास ढंग का एक्स हैंडल तक नहीं है. उसने खबरों के SEO पर मेहनत की. उसे नाइट शिफ्ट में काम के लिए कहा गया. वीपी नितिन शर्मा बुरी तरह बर्ताव करते थे.

इस मामले में हमने चैनल के वीपी नितिन शर्मा से बात की. नितिन शर्मा ने हमसे बताया कि, इसमें हमारे बोलने का कोई मतलब नहीं बनता ये कंपनी का काम है. हमने उनसे कहा कि लड़की ने उनपर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है….जिसपर उन्होंने कहा कि ये उनका मसला है. जो चाहें लिखें-कहें. लेकिन लड़की ने हमें वो मेल भी भेजा जो चैनल के लीगल सेक्शन से उसे भेजी गई है. मेल में कहा गया है कि, वे सोशल मीडिया पर कुछ भी न लिखें या साझा करें. नीचे देखें प्रतिभा को भेजी गई मेल….

इसके बाद नितिन शर्मा की तरफ से हमें बताया गया कि, इस मामले में उनके वकील लीगल एक्शन ले रहे हैं. वकील अमन ठकराल की तरफ से लड़की को नोटिस भेजी गई है. हमने एडवोकेट अमन ठकराल से संपर्क साधा. उनसे लड़की को भेजी गई नोटिस हमें प्रोवाइड कराने के लिए कहा. आधे घंटे बाद मिस्टर ठकराल ने हमें जो नोटिस भेजी वह..सेम टू सेम वही कागज निकला जो मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगा रही प्रतिभा सिंह चौहान को मेल के थ्रू भेजा गया था. देखें…

कुल मिलाकर मामले में जो निष्कर्ष निकलता है वो ये है कि, कुछ न कुछ तो गड़बड़ है. जो इंडिया न्यूज़ का मैनेजमेंट डिस्क्लोज करना नहीं चाह रहा है. ऐसे हजारों की तादाद में मामले होते हैं, जिसमें किसी को प्रताड़ित करने के बाद नौकरी या फिर आर्थिक नुकसान दिया जाता है. और चैनल या फिर कोई संस्थान अपने रुतबे और पॉवर का इस्तेमाल करके मामले को दबा-सुलटा लेता है. बहुत कम लोग अपनी बात रख पाते हैं, उठा पाते हैं. जिनमें से शायद एक प्रतिभा सिंह चौहान भी है जो लगातार संस्थान के खिलाफ लिख-बोल रही है.

संबंधित खबर…

इंडिया न्यूज के डिजिटल हेड नितिन शर्मा पर महिला पत्रकार ने लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन