Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

इंडिया न्यूज़ से पाँच और गए, रोहित पुनेठा की ज्वाइनिंग, एनडीटीवी MP-CG से जुड़ेंगे डॉ कपिल शर्मा

इंडिया न्यूज़ चैनल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पाँच और पत्रकारों ने संस्थान छोड़ दिया है। सूत्रों की माने तो, दो दिन पहले चैनल के आउटपुट हेड रोहित पुनेठा इस्तीफा देकर दूसरे संस्थान चले गए थे, इसके बाद इन पत्रकारों ने भी रिजाइन कर दिया। रोहित पुनेठा के अलावा जिन नामों ने रिजाइन किया है, उनमें आशीष दीक्षित, कमलाकांत, आशीष तिवारी, मिथिलेश नौटियाल और ललित दुबे शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि, ये सभी अब नए राष्ट्रीय चैनल न्यूज़ इंडिया का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जहां आउटपुट विभाग की कमान रोहित पुनेठा संभालेंगे। इनपुट है कि पुनेठा ने आज एक अगस्त से अपनी नई पारी की शुरुआत भी कर दी है।

गौरतलब है कि रोहित पुनेठा को पिछले साल सितंबर में ‘इंडिया न्यूज़’ में आउटपुट हेड के पद पर प्रमोट किया गया था। इससे पहले वह चैनल में एग्जिक्यूटिव एडिटर की भूमिका में थे और दिल्ली स्थित मुख्यालय में आउटपुट टीम का नेतृत्व कर रहे थे।


इधर दूसरी ओर, न्यूज़ नेशन के न्यूज़ स्टेट MP-CG से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आई है। यहां लंबे समय से संपादक के पद पर कार्यरत डॉ. कपिल शर्मा ने चैनल से इस्तीफा दे दिया है। डॉ. कपिल बीते 7 वर्षों से न्यूज़ स्टेट MP-CG से जुड़े हुए थे।

सूत्रों के अनुसार, डॉ. कपिल जल्द ही NDTV MP-CG में एक बड़ी भूमिका निभाते नजर आएंगे। 2018 में न्यूज़ स्टेट से बतौर असिस्टेंट एग्जिक्यूटिव एडिटर जुड़े डॉ. कपिल ने आगे चलकर एडिटर की जिम्मेदारी संभाली।

इसके पहले वे 2006 से 2017 तक इंडिया टुडे ग्रुप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ स्टेट MP-CG को उन्होंने अपने नेतृत्व में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था।

पत्रकार रोहित पुनेठा के इंडिया न्यूज छोड़ने की खबर….

वरिष्ठ पत्रकार रोहित पुनेठा और द्वैपायन बोस के बारे में सूचनाएं!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन