Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

इंडिया न्यूज में चली प्रमोशन एक्सप्रेस, देखें किसे क्या मिली जिम्मेदारी!

आईटीवी नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज में कई पत्रकारों का प्रमोशन किए जाने की जानकारी सामने आ रहा है. इनपुट है कि इस बारे में नए आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. नीचे पढ़ें किन-किन पत्रकारों को प्रमोशन मिला है.

इंडिया न्यूज नेशनल में बतौर एग्जिक्यूटिव एडिटर जिम्मेदारी निभा रहे रोहित पुनेठा को आउटपुट हेड बना दिया गया है.

चैनल में अब तक एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाल रहे आशीष दीक्षित को सीनियर एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर बनाया गया है.

इंडिया न्यूज हरियाणा में सीनियर डिप्टी एडिटर (आउटपुट डेस्क) की भूमिका में काम कर रहे अतुल कुमार सिंह को सीनियर डिप्टी एडिटर (इंडिया न्यूज नेशनल) का चार्ज सौंपा गया है.

मोहम्मद आरिफ सिद्दीकी जो अब तक प्रोड्यूसर के पद पर थे उन्हें एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर (इंडिया न्यूज नेशनल) की भूमिका दी गई है.

इनके अलावा इंडिया न्यूज पंजाब में बतौर सीनियर एंकर कार्य कर रहे अनिल कुमार को एग्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर (इंडिया न्यूज नेशनल) के पद पर प्रमोट किया गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Kailash

    September 10, 2024 at 6:36 pm

    नाम बड़े दर्शन छोटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन