Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

Live7 की दुकान से शुरू हुआ न्यूज चैनल इंडिया सुपरफास्ट बंदी के कगार पर है?

नोएडा | सेक्टर 63 में Live 7 की दुकान से शुरू हुआ न्यूज चैनल INDIA Superfast लाइव 7 की तरह ही बंद होने की कगार पर है. ऐसा सूचना है.

चैनल के भीतर कई महीनों से सैलरी का संकट जारी है. बताया जा रहा है कि चैनल की बागडोर सम्भाल रहे मधुर शील फिर से एक और चैनल को सफ़लता पूर्वक गिराने की कगार पर हैं.

चैनल के कर्मचारियों को 2-3 महीने से सैलरी नहीं मिलने का इनपुट है. और ऐसा जून से जारी है.

कुछ कर्मचारियों ने भड़ास से संपर्क कर बताया है कि, चैनल प्रबंधन की तरफ से कर्मचारियों को 5 हजार या 10 हजार दे देकर झांसा दिया जा रहा है. और जो भी चैनल छोड़ रहे हैं उनके ना तो फोन उठाये जा रहे हैं और ना ही ऑफिस में मिला जा रहा है.

इस संबंध में भड़ास की तरफ से मधुर शील से संपर्क करने का प्रयास भी किया गया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी तरफ से किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.


नोट – इस प्रकरण पर किसी को अपना पक्ष या अन्य कोई जानकारी शेयर करनी है तो भड़ास को –[email protected] पर मेल कर सकते हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन