Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टुडे ग्रुप में कमलेश सिंह ने लिया ब्रेक, बीवी राव को मिला अतिरिक्त चार्ज

इंडिया टुडे समूह में बड़ा बदलाव हुआ है. ग्रुप में 16 वर्षों से कार्यरत कमलेश सिंह ने 16 साल की लंबी पारी के बाद ब्रेक ले लिया है. उनकी जगह अब वरिष्ठ पत्रकार और ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर बीवी राव को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है.

समूह की वाइस चेयरपर्सन और एग्जिक्यूटिव एडिटर इन चीफ कली पुरी की तरफ से एक इंटरनल मेल जारी किया गया है, जिसमें दी गई जानकारी के अनुसार बीवी राव अपनी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ कमलेश सिंह की भी जिम्मेदारी संभालेंगे.

समूह के इंटरनल मेल में इस बात का भी जिक्र है कि सभी एडिटोरियल टीमें बीवी राव का सपोर्ट करेंगी.

मेल में बताया गया है कि कमलेश सिंह आज तक रेडियो और लल्लनटाप में बतौर मार्गदर्शक-सलाहकार अपना योगदान जेरी रखेंगे साथ ही इंडिया टुडे और आज तक की वेबसाइटों के लिए लिखते रहेंगे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन