Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टुडे समूह की एग्जिट पोल वाली इस तस्वीर को लेकर इतना शोर क्यों है?

पंकज मुकाती-

इंडिया टुडे का सच .. इंडिया टुडे समूह की एग्जिट पोल वाली इस तस्वीर को लेकर बड़ा शोर है। सवाल उठ रहे हैं कि अभी एक चरण का मतदान बाकी है और एग्जिट पोल कैसे तैयार हो गया, उसके ग्राफ़िक्स कैसे बन गए?

सवाल उठाने वालों में लम्बे समय तक मीडिया में काम करने और संपादक पद पर रह चुके लोग भी हैं। मुझे समझ नहीं आता ये लोग इतने वर्षों तक मीडिया में रहकर ऐसी नादानी वाली बातें कर रहे हैं। या तो इन्हे काम की समझ ही नहीं है। मीडिया कोई भी हो प्रिंट या टीवी वो किसी भी प्रोग्राम का एक डमी तैयार करता है, इसमें ग्राफ़िक्स, कलर स्कीम, डिज़ाइन होता है। डमी नंबर्स भी भरे जाते हैं।

और हाँ एंकर भी रिहर्सल करते हैं।

यदि ऐसी एक्सरसाइज करके डमी न बनाई जाये तो परिणाम के दिन तो कुछ बन ही न सके। स्क्रीन पर या प्रिंट में जो आप देखते हैं वो कुछ घंटों का नहीं कई दिनों की मेहनत का परिणाम होता है। ऐसे में मीडिया से जुड़े लोगों का इस पर सवाल उठाना उनकी नादानी और नासमझी को ही दर्शाता है।

और यदि ये तस्वीर फेक है तब भी ये सवाल नहीं बनता।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन