Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया टुडे समूह में साहिल जोशी और नागार्जुन द्वारकनाथ को मिली अहम जिम्मेदारियां

इंडिया टुडे (India Today) ग्रुप ने अपने सीनियर एडिटोरियल स्ट्रक्चर में अहम बदलाव करते हुए दो वरिष्ठ पत्रकारों को बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस क्रम में साहिल जोशी को वेस्ट ब्यूरो हेड और नागार्जुन द्वारकनाथ को साउथ ब्यूरो हेड नियुक्त किया गया है।

साहिल जोशी अब संभालेंगे पश्चिम भारत की कमान
नए पदभार के तहत साहिल जोशी पश्चिम भारत में समूह की पूरी संपादकीय टीम का नेतृत्व करेंगे। गुजरात, गोवा, दमन और दीव सहित सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में टीवी ऑपरेशंस के तहत काम कर रहे रिपोर्टर अब सीधे उन्हें रिपोर्ट करेंगे। ग्रुप के इंटरनल मेल के मुताबिक, जोशी पिछले 23 वर्षों से इंडिया टुडे से जुड़े हैं और महाराष्ट्र ब्यूरो को खड़ा करने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में शुरू हुआ ‘मुंबई तक’ डिजिटल चैनल सफल रहा, जबकि आज तक पर शाम 5 बजे के उनके शो की टीआरपी लगातार टॉप पर बनी हुई है।

नागर्जुन द्वारकनाथ को साउथ ब्यूरो की जिम्मेदारी
नागर्जुन द्वारकनाथ को कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और पुडुचेरी के कवरेज की कमान दी गई है। इन राज्यों में काम कर रहे रिपोर्टर अब सीधे उन्हें रिपोर्ट करेंगे। नागार्जुन पहले कर्नाटक कवरेज की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं और अब पूरे दक्षिण भारत की टीम का नेतृत्व करेंगे।

कंपनी ने दोनों पत्रकारों को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए कहा है कि आंतरिक प्रतिभाओं का इस तरह से बड़ी भूमिकाओं में आना गर्व की बात है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन