Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

YouTube पर “आजतक” से बहुत पीछे है “इंडिया टीवी”!

इंडिया टीवी के यूट्यूब चैनल ने 5 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसे नेटवर्क ने भारत और विदेशों में अपनी डिजिटल पहुंच व प्रभाव का बड़ा माइलस्टोन बताया है।

वहीं, इंडिया टीवी की मैनेजिंग डायरेक्टर और रजत शर्मा की सीईओ पत्नी ऋतु धवन ने इस उपलब्धि को दर्शकों के भरोसे और डिजिटल स्पेस में उनकी बढ़ती भागीदारी का संकेत बताया।

जबकि YouTube पर इंडिया टीवी अभी आजतक के मुकाबले बहुत पीछे चल रहा है। आजतक के 74.4 मिलियन सब्क्राइबर्स हैं। इंडिया टीवी अबतक 3 लाख 52 हजार वीडियो अपलोड कर चुका है। तो आजतक ने 5 लाख 54 हजार वीडियो अपलोड किए हैं।

न्यूज18 इंडिया के सब्सक्राइबर्स की संख्या का आंकड़ा 38.3 मिलियन का है। और वीडियो अब तक 4 लाख 95 हजार अपलोड हो चुके हैं।

उधर अडानी सेठ की झोली में जा चुके एनडीटीवी का हाल भी कोई बहुत मजबूत नहीं है। यूट्यूब पर एनडीटीवी के 15.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। जबकि चैनल ने अबतक 2 लाख 52 हजार वीडियो अपलोड किए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन