Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

इंदौर का कांग्रेस प्रत्याशी तो ‘फुस्सी बम’ निकला, लेकिन असल कहानी यहां है!

अमित चतुर्वेदी-

पूरा सोशल मीडिया अक्षय बम के धमाके से गूंज रहा है। इंदौर के कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नामांकन वापसी के आख़िरी दिन अपना नामांकन वापस लेते हुए उसी दिन बीजेपी भी ज्वाइन कर ली यानी अब इंदौर में भी बिना लड़े बीजेपी की जीत तय हो गई है।

हर जगह अक्षय नाम के फुस्सी बम के फोड़ने वाले के हाथ को जलाने की खबर तो है लेकिन उसके पीछे की सबसे महत्वपूर्ण खबर नदारद है। आइये जानते हैं कि बम ने फोड़ने वाले के हाथ को क्यों जलाया।

जिला न्यायालय ने 17 वर्ष पुराने एक मामले में बम पर हत्या के प्रयास की धारा बढ़ा दी है। अब तक प्रकरण में सिर्फ धारा 323, 506, 147, 148, 149 ही लगी थीं। कोर्ट ने अक्षय और उनके पिता कांति बम को 10 मई को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए भी कहा है।

अक्षय बम एक उद्योगपति हैं, कई प्राइवेट कालेजों के मालिक हैं। 2007 में उन्होंने किसी की ज़मीन पर क़ब्ज़ा किया था और उसी पर गोली भी चलवाई थी, ऐसा उन पर आरोप है।

अभी तक उन पर सामान्य धाराओं में आरोप थे, महज़ 3 दिन पहले कोर्ट ने उन पर हत्या के प्रयास का मामला और क़ायम कर दिया। अब आप ही बताइए, महज़ 3 दिन पहले घटे इस इत्तिफ़ाक़ से बम ख़ुद कैसे न दहलते, इसीलिए उन्होंने जो किया ठीक ही किया।

अब आप सोचो कि आप कैसे बम लाये थे सामने वाले पर फोड़ने के लिए जो ख़ुद ही अंदर से फुस्सी था।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन