Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

देशभर में फैला करोड़ों का निवेश घोटाला, 22 पर मुकदमा, अभिनेता श्रेयस तलपड़े और आलोकनाथ का भी नाम

देशभर के कई राज्यों से जुड़े एक कथित मल्टी-लेवल इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का मामला सामने आया है। इस मामले में दिल्ली, इंदौर, मुंबई, भोपाल और लखनऊ सहित कई शहरों के लोगों के नाम एफआईआर में दर्ज किए गए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि कुछ कंपनियों और व्यक्तियों ने तेज़ मुनाफे के नाम पर करोड़ों रुपये निवेश करवाकर रकम हड़प ली।

प्रकरण में एक महिला शिकायतकर्ता ने थाना बागपत में तहरीर देकर फिल्म अभिनेता श्रेयस तलपड़े समेत 22 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

एफआईआर के मुताबिक, डिजिटल पेमेंट, बैंकिंग मैनेजमेंट और एटीएम के संचालन से जुड़े कुछ लोगों ने खुद को बड़ी वित्तीय कंपनियों से जुड़ा बताकर लोगों से मोटी रकम वसूली। बाद में जब निवेशकों ने अपना पैसा वापस मांगा, तो उन्हें धमकी और मानसिक प्रताड़ना दी गई।

शिकायत में दर्ज है कि इस धोखाधड़ी के जरिए करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक की रकम वसूली गई है। पीड़ितों का कहना है कि मामला सोशल मीडिया के माध्यम से निवेश योजना का झांसा देकर लोगों को फंसाने का है।

एफआईआर में शामिल शिकायतकर्ताओं ने CBI और ED से जांच की मांग की है, ताकि इस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उनका कहना है कि यह संगठित आर्थिक अपराध है, जिसमें कई लोग बेरोजगार होकर ठगी का शिकार बने हैं।

पीड़ितों ने एफआईआर में कई नामों के साथ उनके पद, लोकेशन और संपर्क नंबर भी दिए हैं। उनका आरोप है कि यह नेटवर्क देश के विभिन्न हिस्सों में फैला हुआ है, और इन लोगों ने मिलकर फर्जी योजनाएं बनाकर आम लोगों को लूटा।

देखें एफआईआर की कॉपी…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन