Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

आईपीएस अभिनंदन सिंह की एसपी मिर्जापुर तैनाती पर उठे सवाल

जाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने 2014 बैच के आईपीएस अफसर अभिनंदन सिंह की एसपी मिर्जापुर के रूप में तैनाती पर सवाल उठाए हैं. डीजीपी और मुख्य सचिव को भेजे अपने पत्र में उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस के वेबसाइट पर इनके गृह स्थान का नाम बिहार लिखा है.

इसके विपरीत ग्राम डबक थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर के क्रमांक 317 तथा 318 पर अभिनंदन सिंह के पिता और मां का नाम बताया गया है और स्वयं अभिनंदन सिंह का नाम क्रमांक 324 पर बताया गया है.

उस गांव के राशन कार्ड प्रपत्र पर क्रमांक 3 पर उनके परिवार के 4 यूनिट का नाम अंकित है. उद्धरण खतौनी ग्राम क्रमांक 212719 ग्राम डवक तहसील चुनार जनपद मिर्जापुर फसली वर्ष 1427- 1432 गाटा संख्या 545 पर भी उनके पिता का नाम तथा उनके संपूर्ण परिवार का नाम अंकित बताया गया है.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि कोई व्यक्ति गृह जनपद में एसपी तैनात नहीं हो सकता है और यदि ये तथ्य सही है तो अभिनंदन सिंह को स्वयं ये तथ्य शासन को बताना चाहिए था. अतः उन्होंने इन तथ्यों की जांच करा कर ट्रांसफर सहित अन्य समुचित कार्रवाई की मांग की है.

देखें अन्य पत्रावली….

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन