Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

यूपी के रहने वाले IPS मयंक श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ जनसंपर्क के आयुक्त सह संचालक बने ..

कन्हैया शुक्ला-

छत्तीसगढ़ में दूसरी बार कोई आईपीएस फिर से जनसंपर्क की कमान संभालेगा ..2006 बैच के आईपीएस मयंक श्रीवास्तव अब छत्तीसगढ़ सरकार की ब्रांडिंग करेंगे ..

मयंक पिछले कई सालों तक लूप लाइन में थे क्योंकि कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से इनकी जमती नहीं थी… यही कारण है की जब जीरमघाटी कांड हुआ तो वहां पर मयंक श्रीवास्तव की पोस्टिंग थी जिसके बाद से ही नेताओं के आरोप को इन्होंने झेला है ..

मयंक श्रीवास्तव अभी अग्निशमन, आपातकालीन सेवाएं, एसडीआरएफ के निदेशक थे.. मयंक श्रीवास्तव मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं…!!

दीपांशु काबरा ने मयंक श्रीवास्तव को कार्यभार सौंपकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी..

वैसे तो इस पोस्ट के लिए आईपीएस उपयुक्त अधिकारी नहीं समझा जाता था पर आईपीएस दीपांशु काबरा ने पिछली कांग्रेस सरकार में शानदार काम करके दिखा दिया कि कैसे मुख्यमंत्री और सरकार की महिमा वर्णन DPR के विज्ञापन के बल पर सुनियोजित तरीक़े से करवाया जा सकता है ..इसी कारण अबकी फिर से छत्तीसगढ़ के बीजेपी सरकार ने एक आईपीएस पर भरोसा जताया है ..!!

देखें तस्वीरें-

सीएम के साथ आईपीएस मयंक श्रीवास्तव
आईपीएस द्वय दीपांशु और मयंक
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन