Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

इस आईपीएस की एक लाइन की ख़बर मीडिया वाले स्टूडियो-स्टूडियो नचाएंगे

निराला बिदेसिया-

खबर सिर्फ एक लाइन की है। बिहार में पदस्थापित आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे ने इस्तीफा दिया। जाहिर सी बात है, या तो वो अब किसी कारपोरेट के साथ जुड़ेंगे, अपना कोचिंग चलाएंगे, एनजीओ चलाएंगे या फिर किसी राजनीतिक दल से जुड़ चुनाव लडेंगे।

इतनी सी खबर होनी चाहिए। टिप्पणी लिखनी हो तो लिखना चाहिए कि पुलिस सेवा में रहते भी समाज को बदलने और अपने को साबित करने की कितनी गुंजाइश रहती है। अनेक उदाहरण के साथ। पर, होगा अब दूसरा।

अब लांडे जी का सब जगह इंटरव्यू होगा। एक स्टूडियो से दूसरे स्टूडियो जाएंगे। अखबारों में इंटरव्यू छपेगा। वे अपनी बात रखेंगे। फिर उसी में कोई कहेगा कि पहली बार इंटरव्यू, पहली बार बातचीत।

पॉडकास्ट और रिप्रोडक्टिव जर्नलिज्म की यही सीमा और संभावना है। और तुर्रा तर्क यह होगा कि पढ़े लिखे लोग आयेंगे तो सब बदल जाएगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन