Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आईटीवी नेटवर्क में आउटपुट हेड नियुक्त हुए पत्रकार हिमांशु द्विवेदी!

ईटीवी नेटवर्क ने वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी को इंडिया न्यूज (नेशनल) में आउटपुट हेड के पद पर नियुक्त किया है। इससे पहले, वह करीब एक साल तक न्यूज नेशन में स्पेशल प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

हिमांशु ने 18 साल पहले इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद, उन्होंने आजतक और एबीपी न्यूज में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं, जहां उन्होंने प्राइम टाइम शो का संचालन किया। यूपी चुनाव 2017 के दौरान उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एबीपी न्यूज ने उन्हें सम्मानित भी किया।

2019 में, हिमांशु ने जी न्यूज में सीनियर एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर के रूप में शामिल हुए, जहां उन्होंने कई नए शो लॉन्च किए और मॉर्निंग बैंड के इंचार्ज रहे।

आईटीवी नेटवर्क के CEO अभय ओझा ने हिमांशु का स्वागत करते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व से संपादकीय टीम को मजबूती मिलेगी और वह इंडिया न्यूज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक होंगे।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन