Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

द जयपुर डायलॉग्स और यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह में ठन गई!

YouTube चैनल जयपुर डायलॉगऔर यूट्यूबर पत्रकार श्याम मीरा सिंह के बीच ठन गई है. जयपुर डायलॉग की तरफ से श्याम को लीगल नोटिस और कोर्ट में देख लेने की बात कही गई है.

दरअसल, ये पूरा मामला जयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सुनील शर्मा को लेकर शुरू हुआ. श्याम मीरा सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, “मैने कांग्रेस जयपुर प्रत्याशी सुनील शर्मा की पुरानी वीडियोज देखीं. वे सुलझे इंसान लग रहे हैं. लेकिन JaipurDialogues से उनका जुड़ाव पूरी तरह संदिग्ध है और अक्षम्य है. मुझे किसी ने फ़ोन पर बताया कि जयपुर डायलॉग शुरू से ही एक कम्यूनल चैनल रहा है. सुनील शर्मा को स्पष्ट करना चाहिए. सुनील शर्मा अगर किसी भी तरह जयपुर डायलॉग से जुड़े रहे हैं. ख़ासकर मालिकाना हक़ में जहां उन्हें उससे आर्थिक-सामाजिक लाभ आता हो. अगर उस वक्त वो चैनल कम्यूनल है. तो सुनील शर्मा बराबर के अधिकारी हैं. उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि वे जयपुर डायलॉग के पाप के भागी नहीं रहे हैं.”

इसके बाद जयपुर डायल़ग ने श्याम के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा कि, “Be Ready For A legal Notice! Calling Us Communal… See You In Court.”

जिसपर श्याम ने ट्वीट कर लिखा कि, सॉरी JaipurDialogues, आपको English में कम्यूनल कहने के लिए. आप निहायत ग़लीच, दंगाई, सांप्रदायिक और बेशर्म प्लेटफार्म हैं। देश डॉ. अंबेडकर के संविधान से चलता है, ऐसे ह्रास करने वाले नोटिस अपनी, खाट के सिरहाने पर बांधकर सोता हूँ. तुम्हारे जैसा एक लीगल नोटिस राम रहीम ने भेजा था कि मुझे श्याम ने बदनाम किया है. फिर वो कोर्ट में भी गया। दो करोड़ की मानहानि लगाई. जब 2 करोड़ की मानहानि से ना डरा तो तेरे जैसे 2 कोड़ी के आदमी से क्या डरूँगा. एक और केस सही, अब कोर्ट में ही मिलना..!

कौन है सुनील शर्मा?
कांग्रेस ने सुनील शर्मा को जयपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. जिसे लेकर कांग्रेस के भीतर ही विरोध शुरू हो गया है. इसका कारण दक्षिणपंथी रूझान वाले चैनल जयपुर डायलॉग्स को बताया जा रहा है. इस चैनल के मुखिया संजय दीक्षित खुद को कम्यूनल हिंदू बताते हैं. जयपुर डायलाॉग कांग्रेस पार्टी और कांग्रेसी नेताओं की आलोचना के लिए जाना जाता है.

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, गुरूवार को जारी कांग्रेस उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट में जयपुर के सुनील शर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है. सुनील जयपुर की ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के चेयरमैन और चांसलर भी हैं. लेकिन साल 2016 में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी संजय दीक्षित के चैनल द जयपुर डायलॉग्स के साथ उनके संबंधों को लेकर सोशल मीडिया और राजस्तान की राजनीति के गलियारों में चर्चा ने तूल पकड़ा हुआ है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन