Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

“ऑपरेशन प्यासा”: जल जीवन मिशन में अरबों रुपये का घोटाला! देखें रिपोर्ट

नई दिल्ली/लखनऊ। जल जीवन मिशन के तहत सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये के ठेके लेने वाली कंपनियों का चौंकाने वाला सच सामने आया है। प्राइम न्यूज चैनल की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ठेका पाने वाली कई कंपनियों ने फर्जी पते दिखाए हैं।

लखनऊ, नोएडा और मुंबई जैसे बड़े शहरों में जिन पतों पर इन कंपनियों के ऑफिस होने का दावा किया गया था, वहां चैनल की टीम को कहीं भी ऐसे कोई कार्यालय नहीं मिले। न तो बोर्ड थे, न ही कर्मचारी और न ही कोई गतिविधि। इससे सवाल खड़ा होता है कि आखिर किन मानकों के आधार पर इन कंपनियों को इतना बड़ा ठेका दिया गया?

सरकारी कागज़ों में सब कुछ दुरुस्त दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन चैनल की पड़ताल ने सच्चाई उजागर कर दी। जल जीवन मिशन की प्रचार योजनाओं से जुड़ा यह घोटाला लगभग 1000 करोड़ रुपये का है।

देश के सबसे बड़े मिशनों में से एक के नाम पर हुए इस खेल का परत-दर-परत खुलासा किया है।

आखिर क्यों दिए गए फर्जी पते? किसने की ये मिलीभगत? किन स्तरों पर हुई लापरवाही? इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए देखिए एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन