नमस्कार साथियों,
2017 में मैं जनता टीवी परिवार से जुड़ा था और आज 31 मई 2024 हैl तकरीबन 8 साल…. ये 8 साल कैसे गुजर गए मुझे पता ही नहीं चलाl
हिमांशु जी और कैप्टेन साहब का जो स्नेह और सम्मान मुझे मिला, उसे मैं कभी भूल नहीं सकताl उन दोनों के द्वारा दिए गए स्नेह और सम्मान के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगाl इन 8 वर्षों में हिमांशु जी और कैप्टेन साहब से संबंध इतने गाढ़े हो गए..कि हमारा आपस का रिश्ता प्रोफेशन से ज़्यादा पर्सनल और पारिवारिक हो गयाl
इन 8 वर्षों के अनुभव के आधार पर मैं यह यकीनन कह सकता हूं कि जनता टीवी एक संस्थान नहीं, बल्कि एक परिवार हैl मैंने कई संस्थानों के लिए काम किया है, और अपने अनुभवों के आधार पर यह पुरजोर तरीके से कह सकता हूं कि जनता टीवी एक बेहतरीन जगह हैl
फिर आपके मन में एक सवाल उठ रहा होगा, जो बहुत ही स्वाभाविक है, की जनता टीवी अगर एक बेहतरीन जगह है तो फिर आप जा क्यों रहे हैं ? इसका बहुत ही सीधा और सरल जवाब ह l मैं अक्सर आपसे यह कहता रहा हूं… कि आप अपना काम पूरी ईमानदारी, लगन और निष्ठा के साथ करें, बिना यह सोचे कि भविष्य में क्या होगाl भविष्य आपके हाथ में नहीं है वह ईश्वर तय करता हैl ईश्वर ने मेरा कार्यकाल जनता टीवी परिवार में शायद इतना ही तय किया होl क्या पता ईश्वर दोबारा मुझे यहां भेज दें… ईश्वर की मर्जी कौन जानता हैl
सभी साथियों ने जिस लगन और मेहनत के साथ जनता टीवी का झंडा बुलंद किया है, वह यूं ही बुलंद रहेl इतना हमेशा याद रखिएगा, आपका अपना झंडा तभी बुलंद रहेगा, जब आपके संस्थान का झंडा आसमान में बुलंदी के साथ लहराता रहेl
दूसरी बात यह सभी साथी ध्यान रखें… बॉस नहीं बड़े भाई के तौर पर या दोस्त की तरह कह रहा हूं… कभी कुछ मांगियेगा मत.. मांगने वाला आदमी हमेशा छोटा हो जाता हैl आप अपना काम इस तरीके से कीजिए, कि सामने वाला देने को विवश हो जाएl यह सिर्फ ऑफिस के लिए नहीं जीवन का मूल मंत्र हैl
तीसरी बात, किसी भी संस्थान की व्यवस्था, व्यक्ति आधारित नहीं बल्कि सिस्टम पर आधारित होनी चाहिए l व्यक्ति या व्यक्तियों का आना-जाना लगा रहता हैl महत्वपूर्ण… व्यक्ति नहीं बल्कि सिस्टम हैl हर व्यक्ति उस सिस्टम का हिस्सा हैl मुझे इस बात की तसल्ली है, की जनता टीवी में, सभी साथियों ने मिलकर एक मजबूत सिस्टम बनाया हैl इसलिए पूरे यकीन और विश्वास के साथ कह सकता हूं, किसी के भी आने जाने का असर जनता टीवी की व्यवस्था पर नहीं पड़ेगाl
आधिकारिक तौर पर मैं संस्थान के साथ 7 जून तक जुड़ा हुआ हूँl लेकिन कल यानी 1 जून को, 4 जून की तैयारी के लिए रायपुर जाना है और 6 जून को दिल्ली वापसी हैl 8 जून को मैं पटना जा रहा हूंl अगर संभव हुआ तो, आपसे मिलने के लिए 7 जून को ऑफिस आने की कोशिश करूँगाl इस लिहाज से व्यावहारिक तौर पर पंजाबी बाग ऑफिस में आज मेरी अंतिम उपस्थित हैl
मुझे पता है इन 8 वर्षों में, मैंने कई लोगों का दिल दुखाया है l जाने अनजाने जिन लोगों को भी तकलीफ पहुंचाई है, उन सभी लोगों से मैं माफी माँगता हूँl
हिमांशु जी के भरोसे और स्नेह की वजह से, इस फैसले पर पहुंचना मेरे लिए कितना कठिन रहा है, यह मैं ही जानता हूं या फिर ईश्वरl
मैं भले ही प्रोफेशनली, जनता टीवी परिवार से अलग हो रहा हूं, लेकिन आप सबों से मेरा एक व्यक्तिगत नाता और रिश्ता बन गया है l बहुत ही विनम्रता पूर्वक आपसे कहना चाहता हूं, जनता टीवी परिवार के लिए और आपके लिए, मैं हमेशा उपलब्ध रहूंगाl
ईश्वर की कृपा सबों पर बनी रहे और जनता टीवी का झंडा यूं ही आसमान में बुलंदी के साथ फहराता रहेl
अंत में एक बार फिर, जिन लोगों को भी मैंने जाने अनजाने, तकलीफ पहुंचाई या दिल दुखाया या नाराज किया, उन सभी लोगों से मैं बहुत ही विनम्रता पूर्वक माफी मांगता हूं|
सभी साथियों के उज्जवल और सुखद भविष्य और जनता टीवी की बुलंदी के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ |
आपका सदैव अपना,
शशि रंजन
शशि रंजन के इस इस्तीफ़े को जनता टीवी प्रबंधन ने स्वीकार नहीं किया है.




शशि रंजन
June 12, 2024 at 2:09 pm
हा हा हा… ये पत्र तो सही है. पर शायद अभी मेरा दाना पानी यहीं का लिखा है… ख़बर दुरुस्त कर लें… संस्थान ने इस्तीफा नामांज़ूर कर दिया और प्रभु का आदेश अभी यहीं रहने का है…
Rakesh Singh
June 12, 2024 at 6:20 pm
Sir se baat hui hai sir abhi nahi gye hai…. janta tv me hii hai