Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

अब गाय के गोबर से अंतरिक्ष में उड़ान भरेंगे रॉकेट

टेक्नोलॉजी के नज़रिए से देखा जाये तो दुनिया का सबसे एंडवास देश जापान है। यहाँ के लोग नयी-नयी तकनीकी के बारे में प्रयोग करते हैं। ठीक इसी क्रम में जापान में एक नये प्रयोग के अनुसार गाय के गोबर से बने गैस का उपयोग अब रॉकेट के ईंधन के रूप में भी किया जा सकेगा। जापान के दो निजी संस्थानों ने इस ईंधन से एक रॉकेट को सफलतापूर्वक उड़ाया है। इस ईंधन को गाय के गोबर से तैयार किया गया है। उनका मानना है कि इसके प्रयोग करने से न केवल पर्यावरण को बचाया जा सकता है, बल्कि उत्पादन की दृष्टि से घरेलू स्तर पर,सस्ता और शुद्ध ईंधन भी प्राप्त किया जा सकता है।

जापान के अंतरिक्ष उद्योग के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि इस देश को अपने रॉकेट लॉन्च करने के लिए विदेशी ईंधन पर निर्भर होना पड़ता है। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी JAXA ने भी अपने दो मिशनों को नाकामयाब होने के बाद अपने रॉकेट प्रोग्राम को पुनर्जीवित करने की कोशिश कर रही है। 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन