Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

जार में राकेश कुमार शर्मा व संजय सैनी फिर से निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव निर्वाचित

जयपुर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आफ राजस्थान (जार) के प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव निर्विरोध रुप से सम्पन्न हो गए। आज प्रत्याशियों की सूची के प्रकाशन के बाद सभी पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

निवर्तमान अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा दुबारा निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं प्रदेश महासचिव पद पर संजय सैनी फिर से चुने गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट एम फारुख बेग ने आज प्रदेश कार्यकारिणी के निर्वाचन की घोषणा की। कार्यकारिणी में प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर श्री लेशिष जैन निर्वाचित हुए हैं।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के सात पदों पर वरिष्ठ पत्रकार ओम चतुर्वेदी (पाली), श्री दीपक लवानिया (फर्स्ट इंडिया भरतपुर), श्री कुश कुमार मिश्रा (संपादक पत्रिकार ब्यूरो बारां), श्री सुभाष शर्मा ( दैनिक जागरण उदयपुर), श्री उपेन्द्र शर्मा ( पूर्व संपादक राजस्थान पत्रिका अजमेर व अहमदाबाद भीलवाड़ा), श्री अनुराग हर्ष (संपादक, नेशनल राजस्थान बीकानेर), श्री विजय मौर्य (एडिटर इन चीफ सबगुरु अजमेर) निर्वाचित हुए हैं।

इसी तरह प्रदेश सचिव के सात पद पर वरिष्ठ पत्रकार श्री मुकेश शर्मा ( राजस्थान पत्रिका जयपुर), श्री कौशल मूंदडा (मजीठिया फाइटर राजस्थान पत्रिका उदयपुर), श्री ब्रजेश व्यास (एडिटर इन चीफ न्यूज फ्लैश जयपुर), श्री महेश बालाहेडी (संपादक दौसा) श्री संतोष खाचरियावास( दैनिक नवज्योति अजमेर), श्री भाग सिंह (राजस्थान पत्रिका जयपुर) व श्री अजय शर्मा (पूर्व संपादक राजस्थान पत्रिका टोंक) चुने गए हैं।

इसी तरह 21 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी में श्री संत कौशिक (दैनिक भास्कर भरतपुर), श्री राजेश वर्मा (दैनिक नवज्योति उदयपुर), श्री विनोद कुमार गौतम (कहां का सम्राट अजमेर), श्री चंचल सनाढ्य (न्यूज 18 प्रतापगढ़) श्री चक्रेश जैन (समाचार जगत जयपुर), श्री अजय कुमार शर्मा (समाचार जगत जयपुर) श्री सुधीर शर्मा (महानगर टाइम्स जयपुर), प्रवीण कुमार कोठारी (एवन टीवी डूंगरपुर), श्री पुखराज कुमावत ( दैनिक मेघदूत टाइम्स सुमेरपुर पाली), श्री दिलीप जी जैन (दैनिक नवज्योति झालावाड़), श्री शिवराज गुजर (महानगर टाइम्स जयपुर), श्री सुनील आचार्य ( टीवी9 सिरोही), श्री साकेत गोयल (जी राजस्थान पिण्डवाडा सिरोही), श्री मनीष कुमार शर्मा (राजस्थान पत्रिका जयपुर), श्री अमित काला (फोटो जर्नलिस्ट्स जयपुर), श्री कमल किशोर शर्मा (डीपीके दौसा) श्री जितेन्द्र शर्मा (राइट थीकिंग जयपुर), श्री सईद मिर्जा (आवाज इंडिया न्यूज बांसवाडा), श्री अशोक श्रीमाल (कार्टूननिस्ट जयपुर), श्री अवनीश पाराशर (करौली), श्री महेश शर्मा ( दैनिक भास्कर जयपुर) निर्वाचित हुए हैं।

मीडिया जगत की खबरें सूचनाएं वाट्सअप नंबर 7678515849 पर सेंड कर भड़ास तक पहुंचा सकते हैं.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन