Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

दूरदर्शन की डिबेट में आवाज म्यूट किए जाने पर आरजेडी प्रवक्ता ने लिया बड़ा निर्णय, देखें वीडियो

डॉ जयंत जिज्ञासु-

पहले लोग अपनी भाषा बेहतर करने के लिए दूरदर्शन देखा करते थे, अब दूरदर्शन की बहस देखने, उसमें शिरकत करने से अपनी भाषा ख़राब होती है! ऐसा मालूम पड़ता है कि वहां नौकरी करने वालों के लिए न्यूनतम अर्हता प्रधानमंत्री का गुणगान करना तय कर दी गई हो!

संसद में विपक्ष के लोगों की आवाज़ म्यूट कर देना, और दूरदर्शन पर विपक्ष के प्रवक्ताओं को मनमाने तरीक़े से म्यूट कर देना, हर वाक्य पर टोका-टोकी; वहीं सत्ता पक्ष के लोगों को आह्लादित होकर सुनना, उनकी ओर से तरफ़दारी करना; और कुछ कहिए तो तुरंत महिला-पुरुष ले आना, यह इरिटेटिंग है!

बिना किसी लोकलाज के सीधे-सीधे सांप्रदायिक और उच्चवर्णीय कुंठा की अभिव्यक्ति गूंजती है जहां किसी भी तरह के संवाद की कोई गुंज़ाइश नहीं बच जाती। इनके दिमाग़ में ज़हर है, दिल में ज़हर है, मुंह में ज़हर है, क्या स्त्री, क्या पुरुष!

बचौल जी की तुलना तेजस्वी जी से कर रही हैं कि जैसे तेजस्वी विधायक हैं, वैसे ही बचौल। अब इसके आगे आप क्या कहेंगे! नेता प्रतिपक्ष का क्या दायित्व है, यह भी एंकर को बताना पड़े तो समय का दोष है! इनसे कौन कहे कि बचौल वैसे ही तेजस्वी नहीं हो सकते जैसे ये सलमा सुल्तान, मंजरी जोशी या नीलम शर्मा नहीं हो सकतीं!

उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दें तो फिर मेरी भाषा का क्या होगा! मुझे अपनी भाषा प्यारी है, वह पर्याप्त समृद्ध है। उसके पास अपनी बात कहने और लोगों को आश्वस्त करने की संप्रेषणीयता है। इसलिए, फूहड़पन, उज्जडपन, छिछलेपन, कर्कशता व पूर्वाग्रह के साथ अश्लील क़िस्म की पक्षपातपूर्ण बहस करने वालों के यहां नहीं जाने का निर्णय!

ऐसा करके अपनी भाषा का मान व मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रख रहा हूं।

देखें यह वीडियो…

https://www.facebook.com/jayant.jigyasu2020/videos/643673041752750/?mibextid=wwXIfr&rdid=EcVZVUcP1RqVVhjU#

लेखक आरजेडी के प्रवक्ता हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन