Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

जितेंद्र अवस्थी ‘जी न्यूज’ के साथ, धीरेंद्र एशियानेट से जुड़े

जितेंद्र अवस्थी 7 महीने पहले ZEE NEWS के हिस्से बन गए. वे नेशनल टिकर पर Ticker Producer काम कर रहे हैं. जितेंद्र इससे पहले करीब 2 साल MH ONE News में टिकर संभालते थे. वे total tv के टिकर पर और सनातन, ab star news में भी बतौर प्रोड्यूसर काम कर चुके हैं.

धीरेन्द्र गोपाल पत्रिका के बाद एशियानेट से जुड़ गुए हैं. जर्नलिस्ट धीरेन्द्र विक्रमादित्य गोपाल ने नई पारी की शुरुआत एशियानेट न्यूज से की है. वे इसके नेशनल टीम का हिस्सा बनेंगे। राजस्थान पत्रिका में गोरखपुर जोन के ब्यूरो प्रभारी रहे धीरेन्द्र का ट्रांसफर पिछले साल मध्यप्रदेश हो गया था। राजस्थान पत्रिका डिजिटल ने यूपी में लॉन्चिंग के साथी रहे धीरेन्द्र समेत यूपी के कई अन्य पत्रकारों का ट्रांसफर कर दिया था। पत्रिका डिजिटल ने यूपी से अपना कामकाज काफी हद तक समेट लिया है।

धीरेन्द्र मूलतः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। हिंदी व अंग्रेजी में पकड़ रखने वाले संवेदनशील पत्रकारों में गिने जाने वाले धीरेन्द्र ने पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से की थी। काफी दिनों तक अमर उजाला में रहने के बाद हिंदुस्तान गोरखपुर टीम का हिस्सा बने। यहां रिपोर्टिंग व डेस्क पर काम करते हुए कई बड़ी स्टोरीज ब्रेक की। हालांकि, यूपी में पत्रिका के दस्तक के साथ वह पत्रिका से जुड़ गए।

कई सालों तक गोरखपुर ज़ोन का ब्यूरो इंचार्ज रहे धीरेन्द्र अब दक्षिण भारत के बड़े मीडिया ग्रुप एशियानेट न्यूज मीडिया से जुड़ गए हैं। कई भाषाओं वाले एशियानेट में हिंदी के लिए वह अभी भोपाल से काम कर रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन