Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र शर्मा और कुमुद अहलावत के बारे में सूचनाएं!

हिंदी न्यूज चैनल ‘जनतंत्र टीवी’ (Jantantra TV) ने अपने संपादकीय नेतृत्व में बड़ा बदलाव किया है। चैनल ने वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र शर्मा को एडिटर-इन-चीफ नियुक्त किया है। इसके साथ ही अनुभवी टीवी पत्रकार कुमुद अहलावत ने भी चैनल की डिजिटल टीम में एडिटर के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है।

जितेंद्र शर्मा इससे पहले ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत थे। मूल रूप से हिसार (हरियाणा) के रहने वाले शर्मा को पत्रकारिता जगत में दो दशक से अधिक का अनुभव है।

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘जी मीडिया’ (Zee Media) से की थी और वहां करीब 20 वर्षों तक विभिन्न अहम जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 2024 में उन्होंने आईटीवी नेटवर्क जॉइन किया था।


वहीं, कुमुद अहलावत ने ‘जनतंत्र टीवी’ के साथ अपनी नई मीडिया पारी की शुरुआत की है। वह इससे पहले ‘लल्लनटॉप’ में अहम भूमिका निभा चुकी हैं, जहां से उन्होंने मई 2025 में इस्तीफा देकर अपना स्वतंत्र मीडिया वेंचर शुरू किया था।

टीवी न्यूज इंडस्ट्री में वर्ष 2007 से सक्रिय कुमुद अहलावत ने अब तक ‘जी न्यूज’, ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ और ‘आजतक’ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया है। अपने दो दशकों के अनुभव के दौरान उन्होंने एंकरिंग से लेकर एडिटोरियल मैनेजमेंट तक कई भूमिकाएं निभाई हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन