Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

जेएमडी न्यूज चैनल के मालिक संजीव दीक्षित के ठिकानों पर पुलिस का छापा, अवनीश ने रिमांड पर खोला नाम

कानपुर | 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की जमीन कब्जाने के आरोपी भारत समाचार न्यूज चैनल के ब्यूरो चीफ अवनीश दीक्षित के मुख्य खजांची संजीव दीक्षित के दो ठिकानों पर पुलिस ने छापामार अभियान चलाया. लेकिन घरों में ताला पड़ा हुआ मिला. बता दें कि संजीव दीक्षित लोकल न्यूज चैनल जेएमडी न्यूज का मालिक है. इसके अलावा यह डेन केबल, जेएमडी स्कूल और कई शराब ठेकों का संचालक भी है.

ADCP के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स ने ग्वालटोली और खलासी लाइन स्थित चैनल मालिक के घर पर छापा मारा. बताया जा रहा है कि रिमांड के दौरान अवनीश दीक्षित ने अपने मुख्य फाइनेंसर संजीव दीक्षित का नाम खोला है जिसके बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर यह छापेमारी की गई.

पुलिस को अवनीश से जुड़े कुछ जमीनी दस्तावेजों का यहां रखे होने तथा कुछ फरार आरोपियों के छुपे होने की भनक मिली थी, जिसके बाद यह रेड मारी गई. इस छापेमारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन