Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इंडिया न्यूज़ के पत्रकार अमित श्रीवास्तव पर कई राउंड फायरिंग, हमलावर फरार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के झूंसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना में इंडिया न्यूज के वरिष्ठ पत्रकार अमित श्रीवास्तव और उनके सहयोगी कैमरामैन अशोक बाल-बाल बच गए। पत्रकार अपनी टीम के साथ किसी खबर की कवरेज करके लौट रहे थे, तभी बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

हमलावरों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली कार से टकराई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि अमित श्रीवास्तव और उनके साथी तेजी से झुककर जान बचाने में सफल रहे। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, छानबीन शुरू

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। झूंसी थाने की टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया और पत्रकार की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज कर लिया। क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकार संगठनों में आक्रोश, सुरक्षा की मांग

इस हमले के बाद पत्रकार संगठनों में रोष है। उन्होंने इसे न केवल पत्रकारिता पर हमला बताया, बल्कि प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप भी लगाया। पत्रकारों की ओर से हमलावरों की त्वरित गिरफ्तारी और दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की गई है।

क्या किसी खबर से जुड़ा है हमला?

हालांकि हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह घटना किसी खबर या आपराधिक गिरोह से जुड़े विषय पर की गई रिपोर्टिंग से जुड़ी हो सकती है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और आसपास के मोबाइल डेटा की जांच शुरू कर दी है।

अमित श्रीवास्तव ने कहा, “यह कोई साधारण वारदात नहीं थी। मेरी किसी रिपोर्ट से कुछ लोगों को आपत्ति हो सकती है। यह हमला पत्रकारिता की आवाज को दबाने की कोशिश है।”

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन