Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर PCI में इन पत्रकारों संपादकों का हुआ सम्मान, देखें नाम और तस्वीरें

नई दिल्ली | प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) ने एक्रीडेटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के साथ मिलकर राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2024 का आयोजन किया. कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उत्कृष्ट पत्रकारों को सम्मानित किया गया.

दिल्ली के रायसीना रोड स्थित पीसीआई में आयोजित इस कार्यक्रम में सत्य निष्ठा और समर्पण के मुल्यों को कायम रखने के लिए पत्रकारों की अटूट प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया. मंच संचालन एक्रीडेटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय शंकर चतुर्वेदी ने किया.

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई, जिसमें मीडिया पेशेवरों, पत्रकारों और गणमान्य व्यक्तियों का एक विशिष्ट समूह शामिल हुआ. मुख्य अतिथि पूर्व सांसद और डीपीसीसी अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल रहे. वहीं, पीसीआई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गौतम लाहिड़ी भी प्रमुख रूप से शामिल हुए.

इस दौरान विजय शंकर चतुर्वेदी ने प्रेस क्लब की पत्रकारों के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा- यह क्लब केवल एक क्लब नहीं, बल्कि इससे कहीं बड़ा उद्देश्य पूरा करता है. चतुर्वेदी ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए मुफ्त मेट्रो यात्रा की भी सरकार से अपील की.

इन पत्रकारों का हुआ सम्मान
अरुण जोशी, सुनील नेगी, दिनेश शर्मा, अनिल शर्मा (संपादक, भारत टीवी), विजय शर्मा (संपादक, वीर अर्जुन), शिवेंद्र (आज समाज), नवीन गौतम, प्रदीप चतुर्वेदी, राजीव गुप्ता (फोटो जर्नलिस्ट), संदीप शर्मा (संपादक, एमकेएम), जूलिया गंगवानी (संपादक, ब्लूमून) और बनपानी पांडा (चीफ एडिटर, बारादस्ता, ओडिशा) को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया.

इन पुरस्कार विजेताओं ने न केवल समाचार रिपोर्टिंग की है, बल्कि अपने कार्यों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव और जन-जागरुकता को भी प्रभावित किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन