Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

पत्रकार कमलेश चौबे फिर कानूनी लफड़े में फंस गए हैं!

ध्य प्रदेश में सतना के चर्चित पत्रकार कमलेश चौबे एक बार फिर कानूनी लफड़े में फंस गए हैं. उन पर जातीय भावनाएँ भड़काकर लोकसभा चुनाव प्रभावित करने के आरोप में लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 और भादवि की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है.

केस सतना के भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी रमाकांत गौतम की शिकयत पर दर्ज हुआ है लेकिन इसके पीछे सतना के सांसद और भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह की भूमिका बताई जा रही है.

कमलेश चौबे पर आरोप हैँ कि उन्होंने सोशल मीडिया में सिलसिलेवार ऐसे कई आर्टिकल लिखे जिनमें भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह पर जातिवादी राजनीति करने, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की करीबी का फायदा उठाकर ब्राह्मणों को पुलिस और प्रशासन के माध्य्म से परेशान करने, राजनीतिक करियर को बर्बाद करने, अपने सजातीय अपराधियों कों संरक्षण देने के आरोप लगाए गए और ब्राह्मणों से उन्हें वोट ना देने की अपील तक की गई है.

बता दें कि कमलेश चौबे अपनी तीखी और विवादस्पद लेखनी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैँ. दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण जैसे अख़बारों में काम कर चुके कमलेश को कुछ साल पहले जिलाबदर तक कर दिया गया था.

देखें FIR की पर्ची…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन