उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ हादसे की रिपोर्टिंग को लेकर पत्रकारों से अभद्रता किए जाने के मामला तूल पकड़ रहा है। इसे लेकर अब यूपी के अलग-अलग जनपदों के पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया है। इस कड़ी में पहले महोबा और अब शाहजहांपुर (ऐप्जा) के सैकड़ों मीडियाकर्मियों ने ज्ञापन सौंपने के साथ ही जुलुस निकालकर विरोध दर्ज कराने के साथ आरोपी पुलिसकर्मियो व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
महोबा | उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ की कवरेज करने के दौरान पत्रकारों से पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा अभद्रता करने के मामले सामने आने के बाद से बुन्देलखण्ड के महोबा जिले के पत्रकारों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। पत्रकार संगठनों के बैनर तले इकट्ठा हुए दर्जनों पत्रकारों ने महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब एवं प्रेस क्लब महोबा आदि पत्रकार संगठनों के बैनर तले एकत्र हुए दर्जनों पत्रकारों ने महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया है कि प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ की कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आएदिन अभद्रता करने के मामले सामने आ रहे हैं। पत्रकारों से की जा रही अभद्रता के वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं, जो प्रदेश में पत्रकारों के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की जा रही है अभद्रता को प्रदर्शित करते नजर आ रहे हैं।
महाकुंभ की कवरेज करने के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पत्रकारों से की जा रही अभद्रता से देश और प्रदेश के पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने महामहिम राज्यपाल से मामले की उच्च स्तरीय जांच करा पत्रकारों से कवरेज करने के दौरान अभद्रता करने वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ उचित दंडानात्मक कार्रवाई करने के लिए प्रदेश सरकार को निर्देशित करने की मांग की है।
पत्रकारों ने बताया कि कहने को तो पत्रकारिता चौथा स्तंभ है लेकिन हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ के दौरान पत्रकारों से की गई अभद्रता से पत्रकारों के आत्मसम्मान को ठेस पहुँची है और पत्रकारों में रोष व्याप्त है।
अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब एवं प्रेस क्लब महोबा की जनपद इकाई ने ऐसे मामलों को रोकने के लिए महाकुम्भ कवरेज के दौरान पत्रकारों से अभद्रता करने के मामले में दोषी पुलिस और प्रशासनिक कर्मियों, अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की प्रदेश सरकार से मांग की है। ताकि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ती न हो सके और पत्रकार निडर होकर पत्रकारिता कर सकें।
इस दौरान अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष वहीद अहमद, प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय मिश्रा, प्रेस क्लब के वरिष्ठ महामंत्री ए.के.त्रिपाठी, अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के जिला महामंत्री रविन्द्र मिश्रा, बिहारी लाल गाडगे, जयप्रकाश द्विवेदी, अफसार अहमद, उमाकान्त द्विवेदी, विष्णु गुप्ता, इमामी खां, जावेद बागवान, शहबाज राईन, रसीद कुरैशी, धीरेंद्र सिंह चौहान, पंकज गुप्ता, अनुज शर्मा, सौरभ अग्रवाल, केशव भार्गव, राजेश चतुर्वेदी, अशोक बाजपेई, विराग पचौरी, राजेन्द्र तिवारी, विष्णु गुप्ता, शिव प्रताप सिंह, गोरेलाल कुशवाहा, धरमवीर सेन आदि दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
प्रयागराज में पत्रकारों के साथ अभद्रता को लेकर ऐप्जा ने सौंपा ज्ञापन, पढ़िये सुशील शुक्ला की रिपोर्ट
शाहजहांपुर | यूपी के शाहजहांपुर में ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट ऐसोसिएशन (ऐप्जा) ने प्रयागराज महाकुंभ में वरिष्ठ पत्रकार विपिन चौबे के साथ मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ऑन कैमरा अभद्रता करने और प्रयागराज में लगातार पत्रकारों के साथ हो रही अभद्रता को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा।
पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मीडिया को संवैधानिक तौर पर चौथा स्तंभ माना गया है जो सरकार की बात जनता तक और जनता की आवाज सरकार तक पहुंचाने का काम करती है।लेकिन वर्तमान में कुछ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस कर्मचारी मीडिया के साथ अभद्रता कर रहे हैं। जिससे सरकार की भी छवि धूमिल हो रही है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। ऐसी स्थिति में मीडिया कर्मियों के साथ अभद्रता करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए संगठन के जिला अध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में सैकड़ो पत्रकार पहले खिरनी बाग रामलीला मैदान में एकत्र हुए जहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पत्रकारों ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा और अभद्रता करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की साथ ही कार्रवाई न होने पर संगठन की तरफ से कठोर निर्णय लेने की चेतावनी भी दी।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री विशनू दयाल कनौजिया, कुलदीप सिंह, अनुराग मिश्रा ,अभिषेक गुप्ता, इमरान सागर, सुमित गुप्ता, मोअज्जम खान, मान्यता प्राप्त पत्रकार नीरज बाजपेई, कुलदेव मिश्र, अरविंद कनौजिया, अनुराग उर्फ राजू मिश्रा जलालाबाद वाले, फूल सिंह, सुमित दीक्षित, नवीन मिश्रा, गुड्डू, संजीव अग्निहोत्री, धीरज कुमार, हरिहरनाथ मिश्रा, अनुज अग्निहोत्री, दीपक मिश्रा, सत्येंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, राजू कनौजिया, पवन कुमार, राजाराम गुप्ता, टिंकू कनौजिया, अमित सहाना, संजीव बाजपेई, हरदेव शर्मा, पुष्पेंद्र भदोरिया, मनोज कुमार सिंह, सुमित कनौजिया, अवनीश कुमार, साबिर अली, रोहित कनौजिया, राकेश पाल, अरविंद गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, तारा चंद्र ,मुफीद खान, शोभित राठौर, अनुज कुमार राठौर, सत्य प्रकाश, पुनीत कुमार आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


