Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

डेंगू ने की वरिष्ठ पत्रकार की जीवन लीला समाप्त

अभिनंदन मिश्रा-

वरिष्ठ पत्रकार नवतन कुमार का शुक्रवार रात को निधन हो गया। नवतन पिछले तीन दिन से डेंगू से लड़ रहे थे और गुरुवार रात को उनको नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

नवतन हमेशा से ही अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे। इन्होंने अपनी कैरियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स रांची से की। उसके बाद वो इकोनोमिक टाइम्स रांची में भी रहे। जब दिल्ली में संडे गार्जियन की शुरुआत हुई तो एम जे अकबर ने उनको दिल्ली आने का न्योता दिया। उन्होंने संडे गार्जियन में १० साल से ज्यादा समय तक पॉलिटिकल एडिटर और ब्यूरो चीफ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ दी।

कोविड के बाद वह पत्रकारिता से अलग रुख करके कॉर्पोरेट जगत में अपने लिए एक जगह बना रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे और चार भाई हैं। उनके आकस्मिक निधन से उनको परिवारिजनों व उनके जान-पहचान के लोगों के बीच में शोक की लहर फैल गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन