Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार आर.पी. नैनवाल का गुरुग्राम में निधन, पत्रकार जगत में शोक

उत्तराखंड के प्रतिष्ठित पत्रकारों में शुमार आर.पी. नैनवाल का बुधवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनकी उम्र 68 वर्ष थी। उनके निधन से उत्तराखंड, दिल्ली, गुजरात के पत्रकार समुदाय, उनके परिवार, दोस्तों और करीबियों में शोक की लहर दौड़ गई।

आर.पी. नैनवाल ने अपने पत्रकारिता के करियर में टाइम्स ऑफ इंडिया, डेक्कन हेराल्ड और गढ़वाल पोस्ट जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के लिए काम किया। वह अंग्रेजी पत्रकारिता में एक विशेष स्थान और कद रखते थे। वह पत्रकारों के मुद्दों को सबके सामने रखने वाले व हमेशा सबको साथ लेकर चलने वाले शुभचिंतक भी जाने जाते थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन