Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ के बाद जौनपुर में पत्रकार को चार गोलियां मारकर भाग गए बदमाश

प्रतापगढ़ के बाद जौनपुर में पत्रकार को गोली मारने की वारदात सामने आई है. जौनपुर में सरेआम बदमाशों ने एक निजी न्यूज़ चैनल के पत्रकार पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी.

पत्रकार का नाम 45 वर्षीय, आशुतोष श्रीवास्तव बताया जा रहा है, जो कि सुदर्शन न्यूज़ का संवाददाता है. आशुतोष की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.

जौनपुर के सबरहद गांव के रहने वाले पत्रकार आशुतोष को आज सुबह बदमाशों ने रास्ते में रोक कर गोली मार दी. उन्हें चार गोलियां लगनी बताई जा रही हैं. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है.

सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है. तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

बताया जा रहा है, जौनपुर के सभी पत्रकार संगठनों में शोक की लहर पसर गई है. पत्रकारों ने शाहगंज थाना क्षेत्र के इमरानगंज बाजार की इस घटना के बाद एसपी ऑफिस का घेराव किया है.

प्रतागढ़ का किस्सा पढ़ें….

यूपी में ‘आज’ अखबार के पत्रकार बसंत सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन