Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

पत्रकार ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, चैनल की आईडी और आधार से हुई पहचान

ग्वालियर | मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक पत्रकार ने सुसाइड कर लिया। युवक की पहचान वेंकटेश भार्गव के रूप में हुई है जो एक नेशनल न्यूज चैनल में संवाददाता के रूप में कार्यरत थे।

सिटी सेंटर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे आउटर पर सव मिलने की सूचना पर जीआरपी पुलिस जांच करने पहुंची। घटनास्थल से पुलिस को एक बैग बरामद हुआ, जिसमें चैनल की माइक आईडी और पैंट की जेब में युवक का नाम पता लिखी एक पर्ची मिली जिससे शव की पहचान हो सकी।

जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार सिंह तोमर ने बताया- “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।”

बहरहाल, वेंकटेश की मौत से उनके परिवार, सहयोगियों और पत्रकारिता जगत में शोक की तहर है। सुसाइड के पीछे असली वजह क्या थी? यह पुलिस की जांच पूरी होने के ही साफ हो सकेगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन