Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

सेना की 149वीं पासिंग आउट परेड से पत्रकारों का वॉकआउट!

पुणे: पुणे यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (PUWJ) ने रविवार को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS), तीनों सेनाओं के प्रमुखों और शीर्ष सैन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर 149वें एनडीए पासिंग आउट परेड के दौरान मीडिया कर्मियों के साथ हुए अनुचित व्यवहार पर कड़ा विरोध जताया है।

पत्र में कहा गया कि ड्यूटी पर मौजूद कुछ अधिकारियों ने मान्यता प्राप्त मीडिया की पेशेवर जिम्मेदारियों और बुनियादी कार्य आवश्यकताओं की अनदेखी की। पत्रकारों के लिए तय की गई सीटिंग को अचानक ऐसे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया, जहां से न तो ठीक से तस्वीरें ली जा सकती थीं और न ही समीक्षा अधिकारी के संबोधन की ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग संभव थी। इससे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम की निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग बाधित हुई।

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की वेबसाइट में पब्लिश रिपोर्ट के अनुसार, पत्र में यह भी कहा गया कि ड्यूटी पर तैनात मेजर प्रताप सिंह चौधरी ने आपत्तिजनक और अभद्र व्यवहार किया। जब पत्रकारों ने आपत्ति दर्ज की, तो उन्होंने कहा—”अगर व्यवस्था पसंद नहीं है तो बाहर चले जाइए”, और फिर जोड़ा— “मैं किसी से नहीं डरता।”

रक्षा पीआरओ, पुणे के हस्तक्षेप को भी नजरअंदाज कर दिया गया। पत्र के अनुसार, यह पूरा घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण, असम्मानजनक और कार्यक्रम की गरिमा के विपरीत था।

इसके बाद मीडिया प्रतिनिधियों ने विरोध में वॉकआउट किया और कार्यक्रम समाप्त होने तक पार्किंग क्षेत्र में ही रहे।

पत्र में मांग की गई है कि पूरे मामले की औपचारिक जांच की जाए, कारण और जिम्मेदार अधिकारियों की पहचान की जाए।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन