Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

145 सालों में पहली बार ‘द ट्रिब्यून’ में कोई महिला एडिटर-इन-चीफ बनी है!

वरिष्ठ महिला पत्रकार ज्योति मल्होत्रा को ‘द ट्रिब्यून’ का मुख्य संपादक बनाया गया है. ज्योति मल्होत्रा, राजेश रामचंद्रन की जिम्मेदारी संभालेंगी.

बताया जा रहा है कि द ट्रिब्यून के 145 वर्षों के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब कोई महिला पत्रकार अखबार के मुख्य संपादक की पोजीशन पर बैठी हैं.

ज्योति मल्होत्रा प्रिंट व टेलीवीजन दोनों प्रारुपों में काम का अनुभव रखती हैं. वे दुनियाभर के न्यूज़ पब्लिशर्स के लिए कॉलम लिखती रही हैं.

ज्योति मल्होत्रा पैंतीस से अधिक वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह द प्रिंट के साथ बतौर सलाहकार संपादक के रूप में काम कर रहीं थीं. वे भारत की विदेश नीति पर कॉलम लिखती रही हैं साथ ही भारतीय राजनीति और विदेशी मामलों पर दो वीडियो शो की एंकरिंग करती रही हैं.

इससे पहले, मल्होत्रा ने द इंडियन एक्सप्रेस, द टाइम्स ऑफ इंडिया और बीबीसी सहित भारत और विदेशों में विभिन्न भाषाओं में कई मीडिया आउटलेट्स के साथ काम कर चुकी हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन