Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अवैध सट्टे की खबर ट्वीट करने पर मुरादाबाद पुलिस ने K न्यूज़ को एक्स पर हड़काया

मुरादाबाद | मंगलवार को जनपद में K न्यूज़ चैनल के संवाददाता मुहम्मद नज़र उर्फ नानू वारसी ने मझोला थाना इलाके के जयंतीपुर में सट्टा माफियाओं के सक्रिय होने और सट्टे का कारोबार चरम पर होने की खबर ट्वीट के माध्यम से प्रसारित कराई थी। यह खबर सोशल मीडिया पर दिन भर चर्चा का विषय रही।

खबर के प्रकाशित होने के घंटों बाद मुरादाबाद पुलिस द्बारा उसका संज्ञान लिया गया। मुरादाबाद पुलिस द्बारा उस खबर पर संज्ञान लेने की बात तो कही गई लेकिन उसके साथ-साथ हड़काने वाले लहज़े में ट्वीट करने वाले पर पुलिस की छवि खराब करने का आरोप भी लगा डाला।

हालांकि, पुलिस की तरफ से आये जवाब से जिले के पत्रकारों में चर्चा का बाजार गर्म है। पत्रकारों में चर्चा है अब किसी अधिकारी या पुलिस को खबर के माध्यम से आईना दिखाना भी बड़ा विषय बन गया है।

पुलिस के इस रवैये और व्यवहार से पत्रकार डर जाते हैं और इस तरह की खबरें प्रकाशित नहीं कर पाते हैं। मुरादाबाद में एक पत्रकार टोली पर तो ब्यूरोक्रेसी की मुखबिरी तक का आरोप लग चुका है। जिसके चलते अधिकारी आये दिन पत्रकारों को हड़काते रहते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन