Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

पत्रकार कमलेश चौबे पर हेट राइटिंग का केस, खड़े खड़े हो गई जमानत, अब उठ रहे सवाल

अल्ट न्यूज के संचालक जुबेर के बाद मध्यप्रदेश के भी एक पत्रकार कमलेश चौबे पर धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज हुआ है।कमलेश चौबे पर भी वही धाराएं लगाई गई हैं जो जुबेर पर लगीं थी लेकिन कमलेश को इस मामले में तत्काल जमानत मिल गई है जिस पर सवाल उठ रहे हैं।

भोपाल के मुस्लिम संगठनों से जुड़े लोगों की शिकायत पर पत्रकार कमलेश चौबे पर भोपाल के जहांगीराबाद थाने में धारा 153 और 295 a के तहत केस दर्ज किया गया था। उन पर उदयपुर की घटना के बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप थे।

इस मामले में कमलेश चौबे को गिरफ्तार किया गया लेकिन उन्हें तत्काल जमानत मिल गयी।इस पर शिकायतकर्ता सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि जब जुबेर और कमलेश पर एक समान केस हैं तो जुबेर अंदर और कमलेश बाहर क्यों?

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन