Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

अखिलेश दुबे के गुनाहों में शामिल पुलिसवालों के नाम खुले, अख़बारों में छपे तीन सीओ, एक इंस्पेक्टर, दो केडीए कर्मचारी

कानपुर- उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित साकेत नगर में चर्चित अधिवक्ता और न्यूज चैनल एबीसी का मालिक अखिलेश दुबे के गुनाहों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। अब तो उसके दरबारी पुलिसवालों के नाम भी खुलकर अखबारों में छप गए हैं।

जेल में बंद अखिलेश दुबे से कथित सांठगांठ और अवैध वसूली में शामिल होने के आरोप में एसआईटी ने तीन सीओ, एक इंस्पेक्टर और केडीए के दो कर्मचारियों को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि ये सभी लोग अधिवक्ता से मिलीभगत कर वसूली के खेल में शामिल थे।

एसआईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गठजोड़ में सीओ ऋषिकांत शुक्ला, सीओ संतोष सिंह, सीओ विकास पांडेय, इंस्पेक्टर आशीष दुबे और केडीए के कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन पर कई लोगों से अवैध तरीके से वसूली करने और मदद के नाम पर रकम लेने के गंभीर आरोप हैं।

एसआईटी की जांच में सामने आया कि अधिवक्ता के जरिए जेल में बंद अखिलेश दुबे के नेटवर्क का इस्तेमाल कर यह पूरी साजिश रची गई थी। इस पूरे मामले की जांच का दायरा अब और भी बढ़ाया जा रहा है।

उधर, एसआईटी की नोटिस कार्रवाई के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों से अब स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है और दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई भी तय मानी जा रही है।

इसके अलावा अखिलेश ने भाजपा नेता के खिलाफ रेप का मुकदमा लिखाने के लिए जिस लड़की का इस्तेमाल किया उसके पैसे भी मार दिए। लड़की ने इस बात की गवाली देते हुए कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।

देखें अख़बार में आज की कवरेज…

ये भी पढ़ें…

अखिलेश दुबे ने जेल में बैठकर कमिश्नर पर लगाए गंभीर आरोप, पत्रकार को भेजा नोटिस, देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन