Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

कैनविज टाइम्स में कई पत्रकारों का प्रमोशन, संदीप मिश्र को मिली यूपी की कमान

लखनऊ | कैनविज़ टाइम्स के प्रधान संपादक राकेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को विराज खंड, गोमती नगर स्थित होटल जेनएक्स कसाया-इन में कैनविज टाइम्स की एक महत्वपूर्ण मीटिंग आयोजित की। कार्यक्रम में लखनऊ सहित तमाम जिलों से आये ब्यूरो व पत्रकार शामिल हुए।

इस मौके पर प्रधान संपादक राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा संदीप कुमार मिश्रा का स्वागत कर उनको ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया गया। संदीप कुमार मिश्रा, कैनविज टाइम्स की डिजिटल व प्रिंट मीडिया प्लेटफार्म संभालेंगे। मीटिंग में सोशल मीडिया की डिजिटल विंग को और विस्तार देने पर चर्चा की गयी।

वहीं, इस दौरान विगत वर्षों में कैनविज टाइम्स में अच्छी भूमिका निभाने वाले और अच्छा योगदान करने वाले पत्रकारों को प्रधान संपादक राकेश कुमार पाण्डेय द्वारा सम्मानित किया गया और उनका प्रमोशन किया गया।

कार्यक्रम में कैनविज टाइम्स के कार्यकारिणी संपादक अरशद सईद खान के अलावा धर्मेंद्र गुप्ता, दिलीप शुक्ला, गिरीश चंद्र, महेंद्र सिंह, अनिल शर्मा, जितेंद्र वर्मा, धीरेन्द्र मिश्र, उमेश कुमार शर्मा, श्री निवास सिंह, पंकज द्विवेदी, आबिद मिर्ज़ा, राहुल गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, हिमांशु, सुमित श्रीवास्तव, प्रवीण यादव, वहाबुद्दीन सिद्दीकी, असवानी, वैभव शुक्ला, दानिश खान, नैमिष पांडे, हसन अली, अब्दुल रहीम (आजाद) इम्तियाज अहमद, नवनीत दीक्षित, विजय पाठक, विकास तिवारी, लकील अहमद, विपिन सिंह, अशोक कुमार पाठक, राहुल सिंह, सुनील गुप्ता, मदन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन