Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अलवर के पत्रकार के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की रिपोर्ट दर्ज

राजेश शर्मा-

अलवर के जनतंत्र टीवी और एमके न्यूज़ के संवाददाता कपिल अग्रवाल के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की एफआईआर दर्ज हुई है.

कपिल का ऑडियो वीडियो वायरल हुआ था जिसे भड़ास पर भी प्रकाशित किया गया था. इस आडियो में जनतंत्र टीवी के अलवर संवाददाता का ब्लैकमेलिंग के लिए पैसे मांगते हुए बातचीत है.

आडियो में कपिल साफ कह रहे हैं कि यह तो हमारा बिजनेस है, पैसे तो देने पड़ेंगे.

बताया जाता है कि कपिल ₹25000 मांग रहे थे. पीड़ित का कहना है कि जब वह अपने दोस्त के साथ शराब पार्टी कर रहा था तब कपिल अग्रवाल ने उसके कुछ वीडियो बना लिए. इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर धमकी देने लगा कि यह वीडियो वायरल कर दूंगा जिससे तुझे जेल हो जाएगी.

इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन दिया था जिस संबंध में एक f.i.r. थाना अरावली विहार में दर्ज हुई है.

इससे पूर्व कपिल के खिलाफ तीन अलग-अलग मामलों में एफआइआर करने के आदेश हो चुके हैं. एक बार तो स्वयं जिला कलेक्टर ने संज्ञान लेते एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए थे.

देखें एफआईआर…

ये है आडियो-

https://www.youtube.com/watch?v=2s9H66GGlw4&feature=emb_title

संबंधित खबर-

पत्रकार बोला- ‘पैसे तो देने पड़ेंगे, यह हमारा बिजनेस है!’ (सुनें आडियो)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन