Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

आप लोग करण थापर और प्रशांत किशोर में फंसे हैं, लेकिन असली मसाला इधर है!

रिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और ANI वाली स्मिता प्रकाश का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. 8 मिनट 41 सेकंड के इस वीडियो में स्मिता प्रकाश ने प्रधानमंत्री द्वारा अपनी रैलियों में दिए गए नफरती भाषणों का बचाव करने की पूरी कोशिश की. कपिल सिब्बल द्वारा हुई धुलाई के बाद स्मिता की जमकर आलोचना हो रही है.

अविनाश दास ने यह वीडियो शेयर कर लिखा है कि, “आप लोग करण थापर और प्रशांत किशोर में फंसे हैं, लेकिन असली मसाला इधर है.” नीचे देखें यह वीडियो और उसके बाद कुछ कमेंट…

ओम थानवी-
इतनी फ़ज़ीहत तभी होती है जब पत्रकार बिना तैयारी के जाएँ और तथ्यों के नाम पर अपने निजी मायने बयान करने लगें.

प्रवीण-
मैडम तो किसी का एजेंडा खुले आम चलाती हैं. पर कपिल जी, कपिल जी हैं.. उनके सामने बैठ कर बात करने से पहले पुरी तैयारी होनी चाहिए और हल्की बात उनके सामने चलती नहीं है. स्मिता प्रकाश सिब्बल साहब के सामने एकदम नौसिखिया लग रही हैं।

अजय कुमार यादव-
इसके साथ यह बात भी कि पत्रकार का इरादा बेईमान हो….जब इरादा बेईमान हो तो कभी भी तर्क जायज नहीं हो सकते हैं। इस वीडियो की सबसे फूहड़ बात यह है कि एंकर यह तर्क दे रहीं है कि वेल्थ डिस्ट्रीब्यूशन को गांव देहात में समझाने के लिए मोदी ने मंगलसूत्र का तर्क दिया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन