Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

काशी के मीडियाकर्मियों ने भ्रष्ट लेबर अफसरों के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया

ग्रेच्युटी व टर्मिनेशन के वादों में समय से न्याय न मिलने से खिन्न हो कर पीड़ित मीडियाकर्मियों का अपर श्रमायुक्त कार्यालय पर अनिश्चित कालीन क्रमिक अनशन 19 जनवरी से शुरू होगा

वाराणसी। समाचार पत्र कर्मचारी यूनियन के नेता जयराम पान्डेय ने जानकारी दी है कि काशी के 200 से ज्यादा मीडियाकर्मी लेबर आफिस के खिलाफ अनशन करेंगे। उन्होंने बताया कि विभिन्न अखबारों के मलिकानों ने बलात पूर्वक जब अपने संस्थानों से मीडियाकर्मियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया तो पीड़ित पत्रकारों ने टर्मिनेशन, ग्रेच्युटी तथा मजीठिया बेजबोर्ड के साथ ही 30 प्रतिशत अंतरिम का वाद दाखिल किया। ये लोग तबसे अपने हक-हकूक के लिये न्याय की लडाई लड़ रहे हैं।

कई वर्षों से न्याय प्रक्रिया की लड़ाई में सुप्रीम कोर्ट के फैसले तथा शासन-प्रशासन के आदेशों-निर्देशों के बाद भी लेबर आफिस में वाद लम्बित है। लेबर आफिस के अफसर सिर्फ तारीख पर तारीख दे रहे हैं। टर्मिनेशन, ग्रेच्युटी के वादों में अपर श्रमायुक्त/सहायक श्रमायुक्त के अधीन दाखिल वादों मे अब तक लेटलतीफी के अलावा मीडियाकर्मियों को कुछ नहीं मिला है। ये मीडियाकर्मी अपने अखबार मालिकानों के दबाव में फंसे श्रम विभाग से नाराज होकर और अपने वादों में समय से न्याय न मिलने से खिन्न होकर 19 जनवरी 2021 से अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन करने जा रहे हैं।

इसकी घोषणा की जा चुकी है। इसकी लिखित सूचना अपर श्रमायुक्त के कार्यालय में मंगलवार 5 जनवरी को दे दी गई है। यह क्रमिक अनशन तब तक चलता रहेगा जब तक लम्बित वादों का निस्तारण नहीं हो जाता है।

जयराम पान्डेय
नेता
समाचार पत्र कर्मचारी यूनियन

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन