Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

बिहार

रायफल और कारतूस चोरी की खबर दिखाने पर कशिश न्यूज़ के रिपोर्टर पर मुकदमा

बिहार के नवादा में मतदान केंद्र की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी की कारतूस समेत रायफल चोरी हो गई. इस मामले में पुलिस ने रायफल चोरी की खबर दिखाने वाले पत्रकार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है.

चोरी गई रायफल की खबर कशिश न्यूज़ के रिपोर्टर सन्नी भगत ने चैनल को रिपोर्ट की थी. जिसके बाद भगत पर पकरीवराबा के थानेदार अजय कुमार ने दर्ज किया है. आरोप है कि नवादा पुलिस अपनी निष्क्रियता छिपाकर पत्रकार को घेरे में ले रही है और उस पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया.

बता दें कि नवादा लोकसभा सीट पर पहले चरण में यानी 19 अप्रैल को मतदान हुआ था. वोटिंग से एक दिन पहले 18 अप्रैल को मतदान केंद्र की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान की रायफल और 20 कारतूस किसी ने पार कर दिए. हालांकि, मामले में यह भी बताया जा रहा है कि वारदात के अगले दिन घटनास्थल से कुछ दूर चोरी गई रायफल और 20 कारतूस पुलिस ने लावारिस अवस्था में झाड़ी से बरामद कर लिया था.

पुलिस ने कुछ लोगों को इस सिलसिले में अरेस्ट भी किया था. जिन्हें निर्दोष पाकर अगले दिन छोड़ दिया गया था. इस घटना को कशिश न्यूज़ के संवाददाता सन्नी भगत ने प्रमुखता से चैनल पर चलवाया था.

वहीं, घटना के 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ चोरों को लेकर खाली हैं. पत्रकार पर मुकदमा होने के बाद जिले के पत्रकारों में नाराजगी देखी जा रही है. पत्रकारों का कहना है कि पुलिस अपनी विफलता छुपाने के लिए पत्रकारों के खिलाफ दमन की कार्रवाई कर रही है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन