Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पत्रकार चला रहा था लूट गैंग!

परी एक्सप्रेस टाइम्स अखबार का पत्रकार चला रहा था लूट गैंग, हुआ गिरफ्तार, साथी फरार

रौजा/शाहजहांपुर :~ थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र के हरदोई बाईपास स्थित एक ढाबे के पास खुद को परी एक्सप्रेस टाइम्स का पत्रकार बताने वाले सचिन गुप्ता उर्फ गुन्नू निवासी रौसर कोठी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ रौजा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कॉलोनी निवासी अमन गुप्ता पुत्र बृज किशोर गुप्ता से सत्रह सौ रुपए नगद और मोबाइल लूट लिया।

घटना के बाद क्षेत्र में शोर-शराबा मच गया। पीड़ित अमन गुप्ता की सूचना पर थाना पुलिस ने हरदोई बाईपास पर पहुंचकर सचिन गुप्ता को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन अन्य साथी मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक राम चंद्र मिशन ने बताया कि लुटेरे से पूछताछ की जा रही है। पता लगते ही तीन अन्य लुटेरों के नाम खोल दिए जाएंगे।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 392 धारा 504 और धारा 506 के तहत सचिन गुप्ता व तीन अन्य साथियों के खिलाफ खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं हरदोई बाईपास पर एक ढाबा काफी चर्चित है, जहां कई तरह के अवैध धंधे चलते हैं। दूरदराज से आने वाले लोगों को देह व्यापार के गंदे खेल में शामिल किया जाता है। इसके लिए बाकायदा ढाबे के एजेंट चौराहों के आसपास फैले रहते हैं फिर उन्हीं ग्राहकों का वीडियो बनाकर रंगदारी और ब्लैकमेल कर पैसे वसूले जाते हैं। पहले भी ढाबे पर चोरी और ठगी सहित कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके चलते आसपास के दुकानदार भी काफी परेशान रहते थे, लेकिन पत्रकारिता के तेवर देखते हुए आसपास के दुकानदार कुछ भी बोलने से डरते थे। पत्रकारिता को कलंकित करते हुए यह लोग हमेशा ही बच जाते हैं लेकिन आज सारेआम हुई इस घटना से सभी अचंभित हैं और शायद इस समस्या से निजात मिल जाए इसके चलते आनंदित भी हैं।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन