टाइम्स नाउ नवभारत की डिबेट में “कठमुल्ला” शब्द पर चर्चा चल रही थी। पैनल में बैठे सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कठमुल्ला-कठमुल्ला चीख रहे एंकर राकेश पांडे से इस शब्द का अर्थ पूछ लिया। अर्थ पूछे जाने के बाद एंकर का रिएक्शन देखिए… नीचे वीडियो के साथ कुछ टिप्पणियां भी हैं- पढ़ें
ए के स्टालिन-


RAJKUMAR BHATI : राकेश जी, आप बार-बार “कठमुल्ला” शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। ज़रा इसका अर्थ भी बता दीजिए।
(राकेश पांडे थोड़ा असहज हो जाते हैं, लेकिन खुद को संभालते हुए जवाब देने की कोशिश करते हैं।)
Rakesh Panday: जी… जी हां… बिल्कुल… इसका अर्थ… देखिए, अभी बताता हूं… हां, हां, अभी बताता हूं…
(राजकुमार भाटी मुस्कुराते हुए फिर सवाल दागते हैं।)
RAJKUMAR BHATI: नहीं-नहीं, आप जिस शब्द पर इतनी बड़ी डिबेट कर रहे हैं, कम से कम उसका मतलब तो पता होना चाहिए ना? बताइए, कठमुल्ला का अर्थ क्या होता है?
(राकेश पांडे पसीना-पसीना होने लगते हैं। उनकी नजरें बार-बार इधर-उधर घूमती हैं, शायद कोई कान में फुसफुसाए, शायद टेलीप्रॉम्प्टर पर कुछ लिखा आए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं होता। वह फिर रटा-रटाया जवाब देते हैं।)
RAKESH PANDEY: जी… देखिए… मैं अभी बता रहा हूं… हां, हां… बताता हूं… बस, एक मिनट…
(स्टूडियो में सन्नाटा। पैनल के बाकी लोग एक-दूसरे की ओर देखने लगते हैं। राजकुमार भाटी अब और आक्रामक हो जाते हैं।)
RAJKUMAR BHATI: (हंसते हुए): अरे भाई, जब इस पर बहस करने आए हो, तो अर्थ तो पता होना चाहिए!
राकेश पांडे अब पूरी तरह बेबस नजर आते हैं। उनका चेहरा सफेद पड़ चुका है। वह बार-बार स्क्रीन की ओर देखते हैं, जैसे उम्मीद कर रहे हों कि प्रोड्यूसर कोई इशारा करेगा, लेकिन कुछ नहीं होता। थोड़ी देर बाद, लाइव शो में ही उनकी बेइज्जती का पूरा महाकाव्य लिखा जा चुका होता है
स्टूडियो के बाहर दर्शकों के ठहाके गूंज रहे हैं। सोशल मीडिया पर पहले ही क्लिप वायरल हो चुकी है। ‘कठमुल्ला’ का अर्थ न बता पाने वाला एंकर ट्रेंड करने लगा है।
साक्षी जोशी-
TV एंकरों के ‘महाज्ञान’ की सीमा आप जान चुके हैं! जिसपर डिबेट करते हैं उसी शब्द का अर्थ तक पता नहीं करेंगे ये आप जान चुके हैं राजकुमार भाटी जी!
अनिल यादव-
नवभारत टाइम्स चैनल पर एजेंडे के तहत कठमुल्ला शब्द पर डिबेट हो रही थी, एंकर राकेश पांडे TP के दम पर प्रबल ज्ञानी बने हुए थे।
तभी राजकुमार भाटी ने कठमुल्ला शब्द का अर्थ पूछ लिया, राकेश पांडे की हवा टाइट हो गई। अब वो आंय, भांय, सांय करने लगा।
राजकुमार भाटी भी पीछे पड़ गए, बोले- जिस विषय पर डिबेट कर रहे हो, कम से कम उसका मतलब तो बताओ।
राकेश पांडे परेशान, बार-बार बोल रहा कि अभी बताता हूं। थोड़ी देर में बताऊंगा।
वो सोच रहा था कि PCR में बैठा प्रोड्यूसर शायद कान में बता दे, या TP में लिख दे, और वो पढ़ दे।
लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और राकेश पांडे कठमुल्ला शब्द का अर्थ नहीं बता पाया, पूरे देश के सामने बेज्जत हुआ सो अलग।
भारत के TV चैनल पर दिखने वाले 99 फीसदी एंकर प्रचंड मूर्ख हैं। इनमें भी गुल्लू, भाई जान, विचखोपड़ा और ओम वाली तो हाई लेवल मूर्ख है।
देखें ये वीडियो-


