Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

कौन सा शेयर ख़रीदें जिससे मुनाफ़ा हो?

सिद्धांत सूचित-

लोग मैसेज करते हैं की कौन सा स्टॉक लेना है कोई टिप्स दें मैंने उन्हें बताया आप जो चीज का उपयोग करते हैं उसका शेयर लें … तो कहने लगते हैं अरे यार नहीं बताना है तो सीधा बोल दो मजाक नहीं करो । जो लोग ये माने उन्होंने बनाया पैसा।

भरोसा करें मैं लगभग 10 साल से ऊपर हो गया वही शेयर लेता हूँ जिसका मैंने प्रयोग किया है और मुझे ठीक मुनाफा हुआ|

अब आप अगर ये नहीं पता कर सकते हैं की आप जिन चीज का उपयोग कर रहे हैं वो क्या है तो आप कभी मुनाफा नहीं बना सकते हैं ..

लॉक डाउन लगा बिजनेस बंद हुआ तो बिजनेस को ऑनलाइन शिफ्ट होना था तो इन छोटे उद्योग को कहाँ से मदद मिलती

जवाब था मार्केट में

INDIAMART
JUSTDIAL

बीमारी हुआ है तो लोग जांच करायेंगे जांच वाली कंपनी का शेयर कौन सा है

पारासिटामोल की जरुरत है कौन कंपनी बनाती है

लॉक डाउन है तो किस कंपनी का उपयोग होगा सामान भेजना में
कूरियर कंपनी

सामान पैक होगा तो उसका मटेरियल कौन बनता है
पैकिंग कंपनी

खपत किस चीज का बढ़ा है

दवा और केमिकल

मास्क पहनना जरूरी है तो मास्क के कपड़े कौन बनाता है

PPE किट की जरूरत है कौन बना रहा है

लोग घर पर काम कर रहे हैं तो इंटरनेट का उपयोग बढ़ गया कौन देता है

गर्मी है तो ac कौन बनाता है कूलर की कौन सी कमपनी है

इन सब को चलाने को पावर का डिमांड बढ़ेगा

सरकार ने कहा है बायो फ्यूल तो शुगर इंडस्ट्री को मजबूती मिलेगी

चप्पल से अंडर गारमेंट्स हजारो ऐसी चीज है …जिनका उपयोग बढ़ा है

मॉल , रियल स्टेट , सिनेमा , रिटेल क्लोथ्स स्टोर्स चेन इनका उपयोग घटा है तो इसे नहीं लेना है पर जब कम हो तो लेकर बढ़े में काट सकते हैं ।

लॉक डाउन में दारू के ठेके खुले तो दारू का शेयर बढ़ेगा

सर में लगाने वाले नारियल के तेल तक

अब इन सब को देखो तो पाओगे कहाँ से कहाँ हो गये ये …

इसके बाद कुछ है क्या बताने को पूरा लिस्ट यही तो है

जब भी कंडीशन बदलेगा उसके अनुरूप मार्केट चलेगा ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन