Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

दैनिक भास्कर संवाददाता कविता स्वामी ने कब्जाया लाडली मीडिया अवॉर्ड!

दैनिक भास्कर की रिपोर्टर कविता स्वामी (नागौर एडिशन) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ज़मीन से उठी पत्रकारिता ही समाज में असली बदलाव लाती है। उन्हें Laadli Media & Advertising Awards for Gender Sensitivity 2025 से सम्मानित किया गया है।

कविता को यह प्रतिष्ठित सम्मान महिलाओं की मासिक धर्म स्वास्थ्य पर उनकी बेबाक और संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए मिला—एक ऐसा विषय जिस पर समाज आज भी झिझक, चुप्पी और तिरस्कार की मोटी परत चढ़ी होती है।

उनकी रिपोर्टों ने किशोरियों, कामकाजी महिलाओं और हाशिये पर खड़े समुदायों के दर्द, संघर्ष और वास्तविक चुनौतियों को मुख्यधारा की चर्चा में ला खड़ा किया। जिनकी आवाज़ अक्सर अनसुनी रह जाती है, कविता ने उसी आवाज़ को मंच दिया।

दैनिक भास्कर परिवार ने उनके इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा—यह सम्मान न सिर्फ कविता का, बल्कि सामाजिक सरोकारों वाली पत्रकारिता की जीत है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन